यशवंत क्लब में टोनी-गोरानी के खिलाफ उतरे वाघले गुट को मिला पम्मी की टीम का साथ, रोचक हुए चुनाव

Pratibha ranaa | Jun 07, 2024, 11:00 IST
Share
Yashwant Club elections
Yashwant Club elections

20 साल से क्लब की राजनीति में पम्मी पैनल का एक अलग असर रहा है। इनका एक बड़ा वोट बैंक क्लब में मौजूद है। सालों बाद पम्मी पैनल सीधे तौर पर चुनाव में नहीं उतरी है, लेकिन वाघले और उनकी पैनल के उतरने के बाद पम्मी छाबड़ा ने समर्थन की घोषणा कर दी है।

संजय गुप्ता@ INDORE.

यशवंत क्लब ( Yashwant Club ) में नौ दिन बाद होने वाले चुनाव अब रोचक होने की संभावनाएं बढ़ गई है। टोनी-गोरानी पैनल से अलग होकर चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतरे संतोष वाघले को अब पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा की टीम ने सपोर्ट करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में वर्तमान चेयरमैन और फिर से इस पद के दावेदार टोनी सचदेवा की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनाव की तारीख 16 जून है। ( Yashwant Club elections )

कितना असर करेगा पम्मी फैक्टर


बीते 20 साल से क्लब की राजनीति में पम्मी पैनल का एक अलग असर रहा है। इनका एक बड़ा वोट बैंक क्लब में मौजूद है। सालों बाद पम्मी पैनल सीधे तौर पर चुनाव में नहीं उतरी है, लेकिन वाघले और उनकी पैनल के उतरने के बाद पम्मी छाबड़ा ने समर्थन की घोषणा कर दी है। चेयरमैन पद पर टोनी 6 बार रह चुके हैं, क्लब में बार-बार उनके पद पर आने और चुनाव लड़ने से कई सदस्य नाराज है। ऐसे में वाघले का मैदान पकड़ना और अब पम्मी टीम का साथ देना टोनी सचदेवा के लिए मुश्किल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। कुल मिलाकर अभी तक नीरस चल रहे चुनाव में एकदम से गतिविधियां बढ़ गई है। पम्मी छाबड़ा ने द सूत्र से कहा कि हमारी टीम वाघले को पूरा सपोर्ट करेगी।

वाघले पैनल से कुल पांच उम्मीदवार उतरे मैदान में


वाघले पैनल की ओर से कुल 5 पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसमें चेयरमैन पद के लिए खुद वाघले हैं, तो वहीं सह सचिव पद के लिए अश्विनी पुराणिक मैदान में हैं, उनके सामने टोनी गुट से विपिन कूलवाल मैदान में हैं। वहीं कार्यकारिणी के पांच पदों में से वाघले ने तीन पदों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं, इसमें कुलविंदर सिंह गिल, वैभव दुआ और ललित बत्रा है। उधर टोनी पैनल से 5 मेंबर मैदान में हैं तो वहीं दो मेंबर निर्दलीय मैदान में उतर रहे हैं। इस तरह कार्यकारिणी में कुल 5 पदों के लिए 10 दावेदार मैदान में हैं।

सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध हो चुके चयनित


यशवंत क्लब में लंबे समय बाद सचिव और कोषाध्यक्ष दो पदों के लिए चुनाव नहीं होंगे। नामांकन भरने के अंतिम दिन सचिव पद के लिए केवल वर्तमान सचिव संजय गोरानी का ही नामांकन जमा हुआ था। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल सीए आदित्य उपाध्याय का नामांकन आया, जो अभी भी इसी पद पर है। यानी दोनों एक बार फिर निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए यह कुल 10 उम्मीदवार


मैनेजिंग कमेटी में कार्यकारिणी के 5 पदों के ललित बत्रा, संचित बावेजा, नितेश दाणी, वैभव दुआ, कुलविंदर सिंह गिल, संदीप जैन, तेजवीर जुनेजा, शैलेंद्र कुमार खरे, आदित्य पारेख और अनिमेष केवल सोनी उम्मीदवार है।

नाम वापसी 11 और चुनाव 16 जून


नामांकन के बाद स्क्रूटनी कमेटी इसकी जांच करेगी। इसके बाद 11 जून तक नाम वापसी का मौका है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी और फिर 16 जून रविवार को सुबह से शाम तक वोटिंग होगी और फिर रात को मतगणना कर रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Yashwant Club
  • यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब चुनाव
  • Yashwant Club elections
  • संतोष वाघले
  • पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं

By Amresh Kushwaha

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

By Aman Vaishnav

चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी

By Arohi Raj

IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी
जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज
एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए

By Jageshwar prasad

एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए