ESB की सहायक कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में विवाद, पूर्व विधायक सकलेचा का रतलाम सेंटर पर आरोप
Sanjay Gupta | Sept 23, 2026, 17:47 IST
mpesb-aeo-exam-ratlam-center-controversy
कर्मचारी चयन मंडल ( ESB) की एक परीक्षा और विवादों में आ गई है। पूर्व विधायक और व्हीसल ब्लोअर पारस सकलेचा ने 17 सितंबर को हुई सहायक कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा को लेकर आरोप लगाए हैं।
Indore. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित सहायक कृषि विस्तार अधिकारी (AEO/RAEO) भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मोर्चा खोला है। उन्होंने रतलाम के सृजन परीक्षा केंद्र को लेकर आरोप लगाए हैं।
व्यापमं मामले की लड़ाई लड़ने वाले व्हिसलब्लोअर और पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा की दूसरी पाली (जिसका समय दोपहर 2:30 बजे निर्धारित था) यह तीन घंटे देरी से हुई। रतलाम के सृजन कॉलेज केंद्र पर यह परीक्षा तय समय से तीन घंटे देरी से 5:30 बजे शुरू की गई।
सकलेचा ने कहा कि एक ही परीक्षा के अलग-अलग केंद्रों पर प्रारंभ होने के समय में इतना बड़ा अंतर परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। कर्मचारी चयन मंडल को स्पष्ट करना चाहिए कि रतलाम में परीक्षा निर्धारित समय पर क्यों शुरू नहीं हुई। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है तो परीक्षा केंद्रवार वास्तविक प्रारंभ समय, लॉग-इन लॉग, सर्वर लॉग, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
सकलेचा ने परीक्षा संचालन के लिए चयनित कंपनी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिसंबर 2024 से ऑनलाइन परीक्षाओं का काम निजी कंपनी को लगभग ₹260 प्रति परीक्षार्थी की दर से दिया गया। पूर्व में यह कार्य करीब ₹170 प्रति परीक्षार्थी की दर से कराया जाता था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान कंपनी को जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों में ब्लैकलिस्ट किया गया है।
इसके पहले आबकारी परीक्षा को लेकर भी रतलाम के सेंटर रतलाम पब्लिक स्कूल में घोटाला हुआ। इसमें ईएसबी ने जांच में पाया कि यहां के 12 उम्मीदवारों ने मिलीभगत कर अंतिम आधे घंटे में पूरा प्रश्नपत्र सौ फीसदी सही किया। इसमें एफआईआर भी हुई लेकिन जांच ठंडी पड़ी है।
सकलेचा ने बताया कि कृषि विभाग के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 2,784 पद हैं। परीक्षा में 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे और प्रत्येक पाली के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित था। लगभग 35 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 17 सितंबर को दो पालियों तथा 18 सितंबर को एक पाली में आयोजित की गई।
इसके पहले साल 2021 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, समूह-2 उपसमूह-4 भर्ती परीक्षा तथा समूह-5 भर्ती परीक्षा को लेकर शिकायतों के बाद परीक्षाएं निरस्त हुई थी। पुलिस को जांच के लिए प्रकरण सौंपे गए थे। अभी तक इसमें कुछ नहीं हुआ।
इस परीक्षा का मुद्दा एनईवाययू के पदाधिकारी रंजीत किसानवंशी ने 19 सितंबर को राहुल गांधी के सामने छात्रों की गूंज के मंच में भी उठाया था। तब राहुल गांधी भी आश्चर्य चकित थे कि परीक्षा में घोटाले के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
वहीं सकलेचा ने मांग की कि सहायक कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा के संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों का वास्तविक प्रारंभ एवं समाप्ति समय सार्वजनिक किया जाए। संबंधित केंद्रों के CCTV फुटेज, सर्वर लॉग, बायोमेट्रिक एवं लॉग-इन रिकॉर्ड सुरक्षित कर जांच में शामिल किए जाएं। रतलाम के सृजन कॉलेज केंद्र पर परीक्षा में हुई देरी की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
इस परीक्षा में पदों को लेकर भी विवाद उठ चुका है। वर्तमान 2,784 पदों की इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पदों को अचानक 444 से घटाकर सिर्फ 37 कर दिया गया था। जिस पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग और कर्मचारी चयन मंडल से जवाब तलब किया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
MPPSC और ESB के जरिए होगी 85 हजार पदों पर भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई सीटें भरेगी मोहन सरकार
MPESB की दो बड़ी परीक्षाएं एक ही दिन, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, छात्रों ने की ये मांग
अंगद की तरह जमे एमपी के अफसरों पर GAD का बड़ा एक्शन, सतना से मंडला तक के अफसर शामिल
रायसेन के लोया भाजपा के नए प्रदेश मीडिया प्रभारी, आशीष अग्रवाल की लेंगे जगह
यह लगाए हैं आरोप
अलग-अलग समय पर कैसे हो सकती है
परीक्षा कराने वाली कंपनी पर भी सवाल उठाए
इसके पहले रतलाम में आबकारी परीक्षा में हुई एफआईआर
परीक्षा में 2784 पद है
साल 2021 में रद्द हो चुकी परीक्षा, छात्रों की गूंज में उठा मुद्दा
इस परीक्षा का मुद्दा एनईवाययू के पदाधिकारी रंजीत किसानवंशी ने 19 सितंबर को राहुल गांधी के सामने छात्रों की गूंज के मंच में भी उठाया था। तब राहुल गांधी भी आश्चर्य चकित थे कि परीक्षा में घोटाले के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
सकलेचा ने की सार्वजनिक करने की मांग
परीक्षा में पद को लेकर पहले उठा था विवाद
यह खबरें भी पढ़ें...
MPPSC और ESB के जरिए होगी 85 हजार पदों पर भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई सीटें भरेगी मोहन सरकार
MPESB की दो बड़ी परीक्षाएं एक ही दिन, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, छात्रों ने की ये मांग
अंगद की तरह जमे एमपी के अफसरों पर GAD का बड़ा एक्शन, सतना से मंडला तक के अफसर शामिल
रायसेन के लोया भाजपा के नए प्रदेश मीडिया प्रभारी, आशीष अग्रवाल की लेंगे जगह
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
By Aman Vaishnav
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
By Harish Divekar
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari