MPPSC की टॉपर अंकिता की मां हैं टीचर, भोपाल में रहकर की तैयारी

Ravi Singh | Jun 06, 2024, 23:25 IST
Share
अंकिता
अंकिता

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें अंकिता पाटकर ने 1575 में से 942 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया है।

MPPSC 2021 Result : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा 2021 ( State Service Examination 2024 ) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर चयन सूची और प्राप्तांक सूची चेक कर सकते हैं। अंकिता पाटकर ने 1575 में से 942 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया है।

भोपाल में रहकर तैयारी

अंकिता पाटकर ( Ankita Patkar ) ने भोपाल में रहकर MPPSC ( एमपीपीएससी ) तैयारी की है मूल रूप से व रायसेन जिले की है उनके पिताजी राज्य परिवहन निगम से रिटायर्ड शासकीय सेवक है, मां रिटायर्ड टीचर है। 2019 के इंटरव्यू में भी दिया था, लेकिन 13% रिजल्ट में उनका होल्ड है। अंकिता का राज्य सेवा 2020 का प्री क्लियर नहीं हुआ था, लेकिन 2021 में अब डिप्टी कलेक्टर चयनित हुई है।

टॉप 10 में उम्मीदवारों के नाम

अमित सोनी ने 921.25 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया है। पूजा चौहान में 920 अंकों के साथ तीसरे, मनीष जैन 917.50 अंकों के साथ चौथे और प्रियंका मिश्रा 916.25 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं टॉप 10 की लिस्ट प्रियल यादव, आशिमा पटेल, रितु चौरसिया, सृजन श्रीवास्तव, ज्योतिराजो राजौरे शामिल हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा अधीक्षक के लिए 24 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें 12 महिलायें हैं।

देखें वीडियो

87% पदों के लिए परिणाम घोषित

उच्च न्यायालय में दर्ज याचिका के तहत पारित निर्णय के तहत केवल 87% मुख्य भाग का ही चयन परिणाम घोषित किया गया है। 15 जून 2023 आयोग ने 290 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 के बीच हुआ था। परिणाम 25 नवंबर 2023 को घोषित किए गए थे। जिसके बाद साक्षात्कार का आयोजन 18 अप्रैल 2024 से लेकर 25 मई 2024 तक हुआ था। परिणाम 6 जून को घोषित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा से ठीक पहले एमपीपीएससी ने खोली विंडो, मैसेज भी भेजे, कोर्ट के आदेश के साथ ही आवेदन संभव

ऐसे चेक करें प्राप्तांक सूची और चयन सूची

ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं।
होमपेज पर What’s New के सेक्शन पर जाएं। View All पर क्लिक करें।
अब प्राप्तांक सूची/चयन सूची राज्य सेवा परीक्षा-2021 के लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ़ का अलग पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
भविष्य के संदर्भ में आप इन्हें डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021
  • MPPSC 2021 Result
  • अंकिता पाटकर
  • Ankita Patkar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि