17 साल बाद निकली MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती, डिग्री पर कन्फ्यूजन

Sanjay Gupta | Jan 03, 2025, 14:39 IST
Share
MPPSC FOOD SAFETY OFFICER
MPPSC FOOD SAFETY OFFICER

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2024 के आखिरी दो दिन 30 व 31 दिसंबर को कई भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी किए। लेकिन इसमें एक भर्ती परीक्षा ऐसी है जो एक-दो-चार साल बाद नहीं बल्कि पूरे 17 साल बाद आई है।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2024 के आखिरी दो दिन 30 व 31 दिसंबर को कई भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी किए। लेकिन इसमें एक भर्ती परीक्षा ऐसी है जो एक-दो-चार साल बाद नहीं बल्कि पूरे 17 साल बाद आई है। यह है लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की फूड सेफ्टी ऑफिसर (राजपत्रित 3 श्रेणी) की भर्ती।

इतने पदों के लिए निकली भर्ती

यह भर्ती 120 पदों के लिए निकली है। इसमें 87 फीसदी कैटेगरी में 106 और 13 फीसदी कैटेगरी में 14 पद शामिल हैं। अनारक्षित के लिए 28 पद, एससी के लिए 16, एसटी के लिए 28, ओबीसी के लिए 38 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 10 पद है। इसके लिए आवेदन 28 मार्च से 27 अप्रैल तक हो सकेंगे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर 1
फूड सेफ्टी ऑफिसर 1

क्यों निकली इतने साल बाद

दरअसल पद तो विभाग में रिक्त थे लेकिन इसकी भर्ती विभाग ही नहीं निकाल रहा था। एक मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई। इसमें इन पदों के रिक्त होने से आम जन की जीवन से खिलवाड़ की बात आई। इस पर इस भर्ती को करने के लिए विभाग को फटकार लगी। क्योंकि अभी तक आधे पद ही भरे हुए हैं। इस फटकार के बाद विभाग ने सभी रिक्त पदों की जानकारी बनाकर आयोग को भेजी और अब यह भर्ती निकली है।

डिग्री को लेकर यह कन्फ्यूजन

इसमें द सूत्र को सबसे ज्यादा सवाल आ रहे हैं कि क्या पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) वाले इसके लिए पात्र है या नहीं। इस पर हमने विभागीय अधिकारियों से बात की तो उन्होंने आश्वस्त किया है कि ग्रेजुएशन में केमिस्ट्री होना चाहिए, क्योंकि पीसीएम में केमिस्ट्री होता है, इसलिए यह लोग पात्र है और इनकी योग्यता डिग्री को लेकर कोई संशय नहीं है। पीएससी ने मान्य डिग्री में लिखा है कि खाद्य प्रौद्योगिकी (food technology), डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी (biotechnology), तेल प्रौद्योगिकी (oil technology), कृषि विज्ञान (agricultural science), पशु चिकित्सा (veterinary medicine), जैव रसायन (biochemistry), सूक्ष्म विज्ञान (micro science), रसायन विज्ञान (chemistry), मेडिसिन में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट या पीएचडी होना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा