MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए सक्रिय हुआ आयोग, मेंशन लेकर जल्द सुनवाई के लिए रखवाया केस

Sanjay Gupta | Jul 03, 2025, 12:47 IST
Share
mppsc-state-service-exam-2025-commission-appeal
mppsc-state-service-exam-2025-commission-appeal

राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेन्स के लिए लंबे समय से अटका मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। परीक्षा के नियम 2015 को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिकाओं के कारण हाईकोर्ट जबलपुर ने इस पर स्टे दे दिया था।

मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेन्स लंबे समय से अटकी हुई है। परीक्षाण नियम 2015 को चुनौती देते हुए दायर हुई याचिकाओं के चलते इस परीक्षा पर हाईकोर्ट जबलपुर ने स्टे दे दिया था। इसके बाद से ही इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में सुनवाई टलने के बाद अगली तारीख 26 अगस्त लगी थी। यानी लंबी तारीख, इस पर द सूत्रने पहल करते हुए इंदौर से भोपाल तक अधिकारियों से बात की और इसमें जल्द सुनवाई कराए जाने की मांग रखी। इसके बाद इसमें मेंशन लगाया गया और फिर नई तारीख आ गई।

c155567a-2ea
c155567a-2ea

4898ce17-4b2
4898ce17-4b2

इस दिन होगी सुनवाई

इसके पहले 19 जून को सुनवाई रखी गई थी, लेकिन केस सुनवाई पर नहीं आ सका। इसके बाद नई तारीख 26 अगस्त रखी गई। इस पर उम्मीदवारों ने द सूत्र से संपर्क किया, इससे तो परीक्षा में काफी देरी हो जाएगी। द सूत्र ने भी यह बात उच्च स्तर पर पहुंचाई। इसके बाद इसमें मेंशन लिया गया और नई तारीख अब 15 जुलाई रखी गई है।
खबर यह भी...MPPSC के ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती विज्ञापन में योग्यता पर एक लाइन जुड़ने से हजारों उम्मीदवारों को झटका

स्टे हटा तो जल्द होगी परीक्षा

वहीं सूत्रों के अनुसार यदि परीक्षा से स्टे हटता है तो फिर आयोग जल्द ही इसकी परीक्षा कराने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि स्टे हटने के बाद करीब 40-50 दिन में आयोग परीक्षा करा सकता है। इसमें 15-20 दिन करीब मेन्स के फार्म भरने के लिए दिए जाएंगे और बाकी तैयारियों में जो समय लगेगा।

यह है पूरा विवाद

कुछ याचिकाएं इस मामले में प्री के रिजल्ट के बाद लगी थीं। इसमें तर्क दिया गया कि अनारक्षित कैटेगरी में मेरिट होल्डर को शिफ्ट नहीं किया और यह आरक्षण नियम के खिलाफ है।

वहीं परीक्षा नियम 2015 कहता है कि यदि आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थी ने अन्य छूट ली है जैसे उम्र सीमा, प्री में कटऑफ जैसी तो फिर उसे उसी कैटेगरी में ही रखा जाएगा और मेरिट में अधिक नंबर के बाद भी उसे अनारक्षित में सीट नहीं दी जाएगी। इसी के चुनौती दी गई है।

हालांकि द सूत्र ने ही खुलासा किया था कि इस मामले में यूपीएससी टॉपर टीना डाबी केस में भी साफ हो चुका है और केंद्र स्तर पर भी यह नियम मान्य है। डाबी ने प्री में आरक्षण नियम का लाभ लिया था इसलिए वह टापर होने के बाद भी अपनी कैटेगरी में ही रही और अनारक्षित सीट नहीं दी गई थी। अब इस मामले में मप्र शासन इसका जवाब पेश करेगा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले भी बताएगा। इसके बाद हाईकोर्ट इस पर फैसला करेगा। स्टे हटने के बाद भी इसमें मेन्स हो सकेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती | MPPSC 2025 | मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा | MP High Court | Cases in MP High Court | IAS टीना डाबी | Mp latest news | MP News

Tags:
  • MP News
  • MP High Court
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • Cases in MP High Court
  • मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा
  • Mp latest news
  • मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती
  • IAS टीना डाबी
  • MPPSC 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा