MPPSC के ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती विज्ञापन में योग्यता पर एक लाइन जुड़ने से हजारों उम्मीदवारों को झटका

Sanjay Gupta | Jun 29, 2025, 14:16 IST
Share
mppsc-transport
mppsc-transport

MPPSC के ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती में योग्यता मापदंडों में एक लाइन जुड़ने से हजारों उम्मीदवारों को झटका लगा। अब कंप्यूटर में एक साल का डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने परिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट व्हीकल ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्ती निकाली है। इसमें 35 पद हैं। इस अहम भर्ती के लिए हजारों उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब भर्ती आई तो योग्यता संबंधी मापदंडों में एक लाइन जुड़ने से इन्हें तगड़ा झटका लगा है।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC की नई पहल: ई-समाचार पत्र शुरू किया, पहले अंक में कुल परीक्षा, चयन से लेकर उम्मीदवारों की संख्या भी बताई

योग्यता में यह भी अनिवार्य कर दिया

इस भर्ती के लिए मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल में ग्रेजुएट के साथ कंप्यूटर में एक साल का डिप्लोमा अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि साल 2017 के नोटिफिकेशन से यह मापदंड सही है। लेकिन समस्या यह है कि आयोग के इस भर्ती विज्ञापन में इसे फार्म भरते समय ही मांगा गया है। इसके पहले जब साल 2022 में भर्ती हुई थी तब चयन के बाद प्रोविजनल पदस्थापना के समय मांगा गया था। ऐसे में अब उम्मीदवार तय मापदंडों में आने के बाद भी इस एक साल के डिप्लोमा के चलते अटक गए हैं।
96cd791b-6e2
96cd791b-6e2

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC चेयरमैन ने बताया सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में की 3756 पदों पर भर्ती

यह उम्मीदवारों की मांग

उम्मीदवारों का कहना है कि साल दिसंबर 2022 में जब 33 पदों के लिए भर्ती हुई थी तब यह डिप्लोमा चयन के बाद मांगा गया था। लेकिन अब यह फार्म भरते समय ही मांगा जा रहा है। फार्म भरने की तारीख 20 जून से 19 जुलाई तक है। ऐसे में अब एक डिप्लोमा के चलते हमारे फार्म खारिज हो जाएंगे। हमारी मांग है कि इसमें राहत दी जाए और फार्म चयन के बाद मांगा जाए।

35 पद में 87 फीसदी में 31 पद हैं

1520ace1-495
1520ace1-495

मप्र लोक सेवा आयोग के जरिए निकाली गई इस भर्ती परीक्षा में कुल 35 पद हैं। इसमें 87 फीसदी फार्मूले में 31 और बाकी 13 फीसदी कैटेगरी में 4 पद रखे गए हैं। कुल 35 पदों में से अनारक्षित के लिए 10 पद, एससी कैटेगरी में 6, एसटी कैटेगरी में 7, ओबीसी में 9 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद रखे गए हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती | Sub Inspector | Mppsc की योग्यता | Eligibility | Candidates | Diploma | MP News | MP Am| Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Candidates
  • Eligibility
  • उम्मीदवार
  • Sub Inspector
  • Diploma
  • डिप्लोमा
  • सब इंस्पेक्टर
  • योग्यता
  • Mppsc की योग्यता
  • mppsc
  • ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच