MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पदों के लिए आएगा विज्ञापन, द सूत्र खुलासा

Sanjay Gupta | Dec 27, 2025, 11:58 IST
MANYA JAIN (93)
पीएससी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! पिछले दो वर्षों से पदों की कमी से परेशान अभ्यर्थियों के लिए द सूत्र एक अहम जानकारी लेकर आया है। यह जानकारी भोपाल के उच्च स्तर से राज्य सेवा परीक्षा 2026 में पदों की संभावित संख्या को लेकर है।

INDORE. पीएससी के उम्मीदवारों के लिए साल के अंत होते-होते सबसे बड़ी खबर और जिज्ञासा यही होती है कि राज्य सेवा परीक्षा भर्ती में कितने पद आएंगे। बीते दो साल से कम पदों से उम्मीदवार परेशान है। अब नजरें हैं कि राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने पद आएंगे। द सूत्र को इस संबंध में भोपाल में उच्च स्तर पर बात करने के बाद यह जानकारी सामने आई है।



दो साल से भर्ती के क्या हाल है

इसके पहले MPPSC राज्य सेवा परीक्षाभर्ती में दो सालों से पदों की भारी तंगी है। साल राज्य सेवा परीक्षा 2024 में केवल 110 ही पद आए थे। फिर राज्य सेवा परीक्षा 2025 के विज्ञापन के पूर्व महाआंदोलन हुआ और 700 पदों की मांग हुई लेकिन आखिर में पद केवल 158 ही आए। इस बार फिर अधिक पदों की मांग है।



mppsc vacancy update


ये भी पढ़ें...MPPSC के महाआंदोलन को एक साल पूरा, क्या मांगे थी और क्या वादे हुए, वाकई हाथ में क्या आया



राज्य सेवा परीक्षा 2026 में इतने पद

इस संबध में भोपाल में विविध विभागों से डिमांड बनाकर पीएससी को आनलाइन भेजने के लिए शुक्रवार ( 27 दिसंबर) को मंत्रालय में बैठक हुई। इसमें सभी विभागों ने अपनी मांग का ब्यौरा दे दिया है। यह उम्मीदवारों के लिए निराश करने वाला है। यह मांगपत्र 150-160 पदों का ही बना है। हालांकि इसमें डीएसपी पदों के लिए मांगपत्र की जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन यह 10-15 पद ही होने की बात जरूर बैठक में हुई है। यानी कुल मिलाकर राज्य सेवा परीक्षा 2026 में 160 के आसपास ही पद आना है। यही स्थिति राज्य सेवा परीक्षा 2025 भी थी, तब 158 पद थे।



ये भी पढ़ें...MPPSC सेट के उम्मीदवार KVS परीक्षा एक ही दिन होने से उलझे थे, द सूत्र ने उठाया था मुद्दा, आगे बढ़ी



डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी की स्थिति

बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर का पद 15 से 20 के बीच में ही रहेंगे। वहीं जैसा बताया कि डीएसपी के पद 10-15 के बीच ही होने की संभावना है। यही दोनों पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा में सबसे ज्यादा आकर्षण होता है।





बैठक में यह सभी विभाग शामिल थे

एसीएस सामान्य प्रशासन विभाग संजय शुक्ला के जरिए बैठक ली गई। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग स्थापना के अधिकारियों के साथ गृह (पुलिस) विभाग, वित्त विभाग, वाणिज्यिकर विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग व अन्य विभाग शामिल थे। मुख्य तौर पर इन्हीं विभागों से ही भर्ती के लिए पद आएंगे।



ये भी पढ़ें...MP News: भोपाल-इंदौर रूट के ड्राइवरों की सेहत रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे, हर 10 में से 3 ड्राइवर की आंखें करजोर



हर साल पदों की संख्या

mppsc


  • साल 2025- 158 पद
  • साल 2024- 110 पद
  • साल 2023- 229 पद
  • साल 2022- 457 पद
  • साल 2021- 290 पद
  • साल 2020- 261 पद
  • साल 2019- 571 पद

ये भी पढ़ें...दिल्ली-मुंबई को पछाड़ एमपी का खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, AAI की सर्वे में टॉप पर



पद कम आने की सबसे बड़ी वजह

यह पद कम आने की वजह दो है

पहली अहम वजह पदोन्नति पर रोक है। इसके चलते सालों से अधिकारी पदोन्नत (State Service Examination in MP) नहीं हुए हैं। इन्हें आगे पद भी दिए गए तो वह प्रभार में हैं, यानी वह अभी मूल पद पर ही बने हुए हैं और यह रिक्त नहीं हुए हैं। ऐसे में सालों से ही पद रिक्त होना बंद हो गए हैं। इसके चलते भर्ती में अब वही पद आ रहे हैं, जो अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।



दूसरी वजह वित्त विभाग का फार्मूला, जो उन्होंने भर्ती के लिए जारी किया है। इसमें किसी विभाग में रिक्त हुए पदों के एक साथ भरने की जगह तीन सालों में क्रमबद्ध तरीके से प्रतिशत तय कर भरने का नियम निकाला हुआ है। इसके चलते किसी विभाग में पद रिक्त भी हो रहे हैं तो उसे तीन साल में चरणबद्ध तरीके से भरे जा रहे हैं।



Tags:
  • MP News
  • State Service Examination
  • State Service Examination in MP
  • mppsc
  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा