मध्यप्रदेश के खरगोन में महिला टीचर ने युवक के सीने में मारा चाकू, जानिए किस छोटी सी बात पर हैवान हो गई लेडी टीचर
Jitendra Shrivastava | Jan 15, 2024, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के खरगोन में महिला टीचर ने युवक के सीने में मारा चाकू, जानिए किस छोटी सी बात पर हैवान हो गई लेडी टीचर
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका ने छोटी सी बात पर एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया।
KHARGONE. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका ने छोटी सी बात पर एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार हटाने को लेकर विवाद बढ़ा
मामला खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीपुरा मिडिल स्कूल परिसर का है। मिडिल स्कूल परिसर में कार हटाने को लेकर महिला शिक्षिका और युवक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षिका ने मारपीट कर युवक के सीने में चाकू मार दिया। घटना के प्रताप आनंद नाम के युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
शिक्षिका ने नुकीली चीज से किया था हमला, गिरफ्तार
खरगोन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका भारती मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि मोतीपुरा स्कूल के सामने कार लगाने की बात पर शिक्षिका ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है। घायल युवक प्रताप आनंद का कहना है कि हमारे यहां परिवार में गमी हो गई थी। इस दौरान घर के लोगों को नहाने के लिए स्कूल के पास खड़ी कार को हटाने का बोला तो महिला टीचर ने चाकू मार दिया।
मेरी चाकू मारने की नीयत नहीं थीः शिक्षिका
वहीं, पुलिस अधीक्षक ऑफिस में युवक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची महिला शिक्षिका भारती मालवीय का कहना है कि महिला शिक्षिकाओं और प्रधान पाठक के सामने गंदी-गंदी गालियां देते हुए युवक ने स्कूल के परिसर में खड़ी मेरी कार पर पत्थर फेंक दिया। इसी दौरान मेरे हाथ में फल काटने के लिए चाकू रखा था, जो गुस्से में युवक को लग गया। मेरी चाकू मारने की नीयत नहीं थी।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari