MSP बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान, बुदनी विधानसभा उपचुनाव का करेंगे बहिष्कार, निकालेंगे मशाल रैली

Sandeep Kumar | Sept 29, 2024, 22:13 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-29T220327.762
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-29T220327.762

एमपी के किसान फसलों पर एमएसपी ( MSP ) बढ़ाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने उपचुनाव के बहिष्कार करने का बड़ा ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) ने जब से दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री की कुर्सी संभाली है। तब से ही उनके बुदनी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बुदनी विधानसभा ( Budni Assembly ) में किसानों के द्वारा दो बड़े आंदोलन हो चुके हैं। अब यहीं के किसान एक और आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। बुदनी में अब किसान संगठनों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही किसानों ने कहा है कि यहां पर हजारों ट्रैक्टरों की मशाल रैली निकाली जाएगी।

30 सितंबर को निकलेगी मशाल रैली

किसानों ने कहा है कि 30 सितंबर यानी कल सोमवार को भैरुंदा में बड़ी मशाल रैली निकालने की तैयारी है। इस संबंध में किसान स्वराज संगठन ( Kisan Swaraj Organization ) ने ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएस ( SDM ) को ज्ञापन सौंपा गया।

उपचुनाव बहिष्कार करने का निर्णय

भैरुंदा के कृषि उपज मंडी परिसर में किसान संगठन की बैठक का आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव ( assembly by-election ) का किसान अपने परिवार सहित के साथ मिलकर बहिष्कार करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP by-election : बुदनी-विजयपुर विस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रभारी और सह प्रभारी

18 साल में नहीं हुए प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2005 से बुदनी विधानसभा ( Budni Assembly ) के विधायक रहे। 2023 के चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी विधानसभा से रिकार्ड मतों से जीत हासिल की। शिवराज सिंह चौहान के 18 सालों के कार्यकाल में बुदनी विधानसभा क्षेत्र में किसानों का आंदोलन ( farmers movement ) नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश की 2 सीटों पर उपचुनाव, शिवराज की बुदनी से 6 से ज्यादा दावेदार, विजयपुर से तो रामनिवास ही लड़ेंगे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
  • किसान
  • हिंदी न्यूज
  • MSP
  • बुदनी विधानसभा
  • assembly by-election
  • बुदनी उपचुनाव
  • बुदनी विधानसभा उपचुनाव बहिष्कार
  • किसान उपचुनाव बहिष्कार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा