मुंबई के डॉक्टर से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर पर FIR दर्ज

Jitendra Shrivastava | Sept 20, 2024, 23:20 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

महाराष्ट्र मुंबई के डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद से धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर और बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये FIR भोपाल के शाहपुरा थाना को कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद दर्ज की है...

मुंबई के डॉक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद से धोखाधड़ी के मामले में एक बिल्डर और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। कोर्ट ने इस मामले में 1 महीने पहले पुलिस को एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही थी, तब कोर्ट ने कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का थाना शाहपुरा को नोटिस दिया इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार, 20 सितंबर को एफआईआर दर्ज की।

ये था मामला...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अरेरा कॉलोनी भोपाल में एक संपत्ति की ई-नीलामी का विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन को देखने के बाद मुंबई के डॉक्टर चंद्रशेखर ने भोपाल में गौतम नगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में मैनेजर से उक्त संपत्ति को खरीदने के संबंध में बात की। मैनेजर ने डॉ. चंद्रशेखर को बताया कि उनकी बैंक में परमजीत सिंह खनूजा तथा रविंद्र कौर खनूजा ने एक संपत्ति बंधक रखी है। इसके बाद डॉक्टर चंद्रशेखर ने 35 लाख रुपए में बैंक खाते के माध्यम से देकर बैंक से रजिस्ट्री करा ली। इस प्रकार डॉक्टर चंद्रशेखर को धोखा देकर उनसे 35 लख रुपए हड़प लिए।

कोर्ट नोटिस के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की

डॉ. चंद्रशेखर को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के बाद जानकारी मिली कि यह संपत्ति जो बैंक वालों ने उसे बेची है वह परमजीत सिंह ने बैंक में बंधक रखने के पहले ही संदीप सूद नामक व्यक्ति को बेच दिया है। इस धोखाधड़ी के बाद डॉ. चंद्रशेखर ने शाहपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने न FIR दर्ज की न ही कोई कार्रवाई की। अब जब कोर्ट द्वारा थाना शाहपुरा को नोटिस दिया गया इसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित बिल्डर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 409 भारतीय दंड विधान का अपराध दर्ज किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • मुंबई के डॉक्टर
  • डॉक्टर से धोखाधड़ी
  • मैनेजर के खिलाफ FIR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज