एमपी में मूंग खरीद विवाद: उग्र हुए किसान, बुधवार को सीएम हाउस का करेंगे घेराव!

Aman Vaishnav | Jul 28, 2026, 08:09 IST
Share
एमपी में मूंग खरीद विवाद
एमपी में मूंग खरीद विवाद

मूंग की 25% खरीदी नीति का किसान जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी सिलसिले में किसानों ने सोमवार को भोपाल की राह पकड़ी। किसानों का अगला कदम बुधवार को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सरकार की मूंग खरीद नीति से किसान नाराज हैं।
  • सरकार सिर्फ 25 प्रतिशत मूंग ही खरीद रही है।
  • इसके विरोध में किसानों ने सोमवार को भोपाल कूच शुरू किया।
  • प्रशासन ने रास्ते में कई जगह बैरिकेड लगाए और किसान नेताओं को नजरबंद किया।
  • किसानों ने बुधवार को सीएम निवास घेरने की योजना बनाई है।

क्यों भड़के किसान

दरअसल मध्यप्रदेश में मूंग (एमपी में मूंग खरीदी) उगाने वाले किसान लंबे समय से सरकारी खरीद को लेकर परेशान हैं। इस बार सरकार ने कुल उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही खरीदने की नीति बनाई है।

बाकी फसल का क्या होगा, इसे लेकर किसानों में गुस्सा है। कई किसान संगठनों ने मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नाराज किसानों ने सोमवार, 27 जुलाई को भोपाल की ओर कूच करने का ऐलान किया। उन्हें रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया।

जगह-जगह सड़कें बंद कर दी गईं। कई किसान नेताओं को अस्थायी जेलों में नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई से किसान और भड़क उठे।

229f7945-b3a
229f7945-b3a


नर्मदापुरम से शुरू हुआ मार्च

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 13 संगठनों ने मिलकर यह आंदोलन खड़ा किया है। इनमें क्रांतिकारी किसान संगठन, भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ और किसान कांग्रेस शामिल हैं। अलग-अलग गांवों से निकलकर किसान सोमवार सुबह 11 बजे नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर जमा हुए थे।

यहां पहुंचने से पहले भी उन्हें रोकने की कोशिश हुई। हरदा और भैरुंदा जैसी जगहों पर किसान नेताओं को नजरबंद किया गया। इसके बावजूद किसान अलग-अलग रास्तों से निकलकर नर्मदापुरम पहुंच गए थे।

सेठानी घाट पर पहले नर्मदा पूजन हुआ। इसके बाद किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और पैदल यात्रा शुरू कर दी।

f9f7fbc6-423
f9f7fbc6-423


बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े किसान

बता दें कि प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए कई जगह मोर्चा संभाला। पहले झंडा चौक पर बैरिकेड लगाए गए। इसके बाद इंदिरा चौक और फिर भोपाल तिराहे पर भी रोक लगाई गई। हर जगह किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई और किसान बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ते रहे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी साईं कृष्णा एस थोटा खुद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

पहली बैरिकेडिंग पार करने के बाद किसान नर्मदा ब्रिज के पास गांव डोगरवाड़ा तक पहुंच गए। यहां प्रशासन ने पहले से ही तीन स्तर की बैरिकेडिंग तैयार कर रखी थी। दर्जनों पुलिसकर्मी भी तैनात थे। यहां भी झड़प हुई और किसानों ने यह बैरिकेड भी तोड़ दिया।

85e766f0-22d
85e766f0-22d


बुधनी में पुलिस से झड़प

डोगरवाड़ा के बाद संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ खुद किसानों से बातचीत करने पहुंचे। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों का जत्था आगे बढ़ता रहा। शाम करीब 7:15 बजे यह जत्था बुधनी पहुंच गया।

बुधनी में भी भारी पुलिस बल तैनात था। यहां किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक जमकर संघर्ष हुआ। आखिरकार किसानों ने बुधनी ओवरब्रिज पर लगा बैरिकेड भी हटा दिया। इसके बाद जत्था भोपाल की दिशा में आगे बढ़ गया।

मुख्यमंत्री निवास घेराव

जानकारी के अनुसार किसान संगठनों की योजना बुधवार सुबह भोपाल पहुंचने की है। वहां वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने वाले हैं। प्रशासन के लिए अगले दो दिन बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

देखना होगा कि सरकार किसानों की मांग पर क्या रुख अपनाती है और आगे स्थिति कैसे बदलती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मूंग खरीदी की मांग पर नर्मदापुरम किसान आंदोलन हुआ उग्र, 40 नेता हिरासत में

एमपी में मूंग खरीदी पर घमासान, केंद्र ने ठुकराई राज्य की मांग

हरदा किसान आंदोलन: समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और फसल बीमा के हक की बड़ी लड़ाई

पैदावार 15 क्विंटल-खरीदेंगे सवा क्विंटल, किसानों की छाती पर मूंग दल रही सरकार!

Tags:
  • किसान संगठन
  • मुख्यमंत्री निवास
  • किसान मोर्चा
  • एमपी में मूंग खरीदी
  • मुख्यमंत्री निवास घेराव
  • मूंग खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच