मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में मुस्लिम बच्चियों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर मनाई जन्माष्टमी
Neel Tiwari | Aug 26, 2024, 21:21 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-26T201122.407
इनाया और अलशिफा की मां गजाला खान ने बताया कि दोनों बच्चियां अक्सर टीवी पर श्रीकृष्ण और राधा के कार्यक्रम देखा करती थीं। इस जन्माष्टमी पर उन्होंने राधा-कृष्ण की पोशाक पहनने की जिद की, जिसे उनके माता-पिता ने पूरा किया।
जबलपुर जिसे संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सुर्खियों में आया है। इस बार मौका था कृष्ण जन्माष्टमी का, जब शहर के नचिकेता स्कूल में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली दो मुस्लिम बच्चियों ने सबका दिल जीत लिया।
![GHDZFHGF]()
ओमती क्षेत्र में रहने वाली 10 वर्षीय इनाया खान और उनकी 5 वर्षीय छोटी बहन अलशिफा खान ने इस मौके पर राधा और श्रीकृष्ण का रूप धारण किया। इनाया ने राधा की वेशभूषा पहनी, जबकि अलशिफा श्रीकृष्ण के रूप में सजी थीं। दोनों बहनें नचिकेता स्कूल में पढ़ती हैं, और उनके इस रूप ने पूरे कार्यक्रम में सबका ध्यान खींचा।
![NMJ]()
इनाया और अलशिफा की मां गजाला खान ने बताया कि दोनों बच्चियां अक्सर टीवी पर श्रीकृष्ण और राधा के कार्यक्रम देखा करती थीं। इस जन्माष्टमी पर उन्होंने राधा-कृष्ण की पोशाक पहनने की जिद की, जिसे उनके माता-पिता ने पूरा किया। इस मौके पर, मेकअप आर्टिस्ट नमीरा खान ने दोनों बहनों का मेकअप किया, जिससे वे और भी खूबसूरत दिखीं।
![WhatsApp Image 2024-08-26 at 19.54.37]()
इतनी कम उम्र में भी बच्ची इनाया खान ने सामाजिक एकता का जो संदेश दिया है, वह काबिले तारीफ है। इनाया ने बताया कि वह और उनकी बहन राधा-कृष्ण बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाई-बहनों को सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने इन दोनों बहनों की खूब तारीफ की और इस कदम को सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल बताया। जबलपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के इस अनोखे और दिल छू लेने वाले आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश की विविधता में ही उसकी ताकत और सुंदरता है।
![FDHHJJ]()
GHDZFHGF
इनाया बनी राधा और अलशिफा कृष्ण
NMJ
राधा कृष्ण टीवी सीरियल का आकर्षण बना वजह
WhatsApp Image 2024-08-26 at 19.54.37
बच्चियों ने दिया एकता का संदेश
FDHHJJ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA