सीहोर में मुस्लिम महिला को मिली बीजेपी की जीत खुशी मनाने की सजा, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, जानें क्या है मामला
Vikram Jain | Dec 08, 2023, 24:00 IST
सीहोर में मुस्लिम महिला को मिली बीजेपी की जीत खुशी मनाने की सजा, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, जानें क्या है मामला
सीहोर में बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम महिला से उसके देवर ने मारपीट की।
SEHORE. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सीहोर जिले से सामने आया है जहां एक मुस्लिम महिला को बीजेपी को वोट देना और जीत खुशी मनाना भारी पड़ गया। बीजेपी की जीत की खुशी मनाने पर मुस्लिम महिला से देवर ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने अहमदपुर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अब मामले को लेकर पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने दिया मदद का भरोसा
मामला अहमदपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव का है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय समीना पत्नी बब्लू खां ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित समीना अपने बुजुर्ग पिता रईस के साथ यहां पहुंची थी। वहीं इस घटना पर पसमांदा समाज ने नाराजगी जताई है। राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने पीड़ित महिला से मुलाकात कर हरसंभव कानूनी मदद का आश्वासन दिया है।
पीड़ित समीना ने सुनाई आपबीती
पीड़ित समीना ने बताया कि चार दिसंबर की शाम को मैं और मेरे बच्चे कमल के फूल (बीजेपी) की जीत पर खुशी मना रहे थे। इसी बीच मेरा देवर जावेद खां आया और बोला कि तुमने बीजेपी को वोट क्यों दिया? इस पर मैंने बोला कि मेरी मर्जी, मैं चाहे जहां पर वोट दूं। इसके बाद गुस्साएं देवर ने जमकर पिटाई कर दी।
देवर ने दी गालियां, लाठी-डंडे से जमकर पीटा
समीना ने बताया कि इसी बात को सुनकर देवर जावेद गुस्सा में गया और उसने मुझे गालियां दी। जब मैंने इसका विरोध किया तो इसने पहले लात-जूतों से पीटा, फिर लाठी-डंडे से उसको बेहरमी से मारा। महिला ने कहा कि जब वह चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले पंडित विद्या सागर आए और किसी तरह जावेद के चंगुल से उसे छुड़ाया।
जान से मारने की दी गई धमकी
पीड़ित समीना ने आगे कहा कि मारपीट करते हुए देवर जावेद खां और उसकी पत्नी उजमा बीबी ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी तो तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। समीना ने कहा कि घटना के समय उसका पति बब्लू खां काम पर गए हुए थे। उसने थाने में देवर जावेद के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई, लेकिन आरोपी देवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman