मेरा अगला टारगेट मुकेश अंबानी... ये धमकी स्टांप पेपर पर लिख दानपेटी में डाला

Jitendra Shrivastava | Aug 05, 2024, 22:00 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने स्टांप पेपर पर लिखकर मुकेश अंबानी के धमकी दी है। ये स्टांप पेपर मंदिर की दानपेटी में डाल दिया। दानपेटी खुलने के बाद उसमें धमकी भरा स्टांप पेपर मिला तो हड़कंप मच गया। पढ़िए कौन है धमकी देने वाला ये शख्स...

GWALIOR. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मंदिर की दानपेटी से धमकी भरा स्टांप पेपर मिला है। इस स्टांप पेपर पर लिखकर मुकेश अंबानी को धमकी दी है। इस स्टांप पेपर पर धमकी देने वाले का नाम भी लिखा हुआ है। आरोपी पेशे से वकील है और पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। दानपेटी में स्टांप पेपर पर लिखी धमकी के बाद हड़कंप मच गया है।

मंदिर की दानपेटी खोली तो होश उड़ गए

दरअसल, दान के पैसे गिनने के लिए जब ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी खोली तभी उसमें कुछ ऐसा निकला कि गिनती कर रहे लोगों के होश उड़ गए। दानपेटी में पैसे और आभूषण के साथ-साथ अन्य चीजें भी थीं। भगवान को लिखे धन्यवाद पत्र भी थे, इन्हीं में से एक पत्र को मंदिर प्रबंधन ने देखा तो सभी अचंभित हो गए। दानपेटी में मिले पत्र में लिखा था मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई हैं। ये 100 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखा था।

स्टांप पेपर पर मनोज शर्मा लिखा था

मंदिर की दानपेटी में स्टांप पेपर पर लिखा था, शिव शक्ति की जय, मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई हैं। इसके साथ ही इसमें भेजने वाले का नाम के साथ पता भी लिखा हुआ था। मनोज शर्मा पिता रामेश्वर दयाल शर्मा। पता- बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका कंपू लश्कर है। पत्र के आखिर में लिखा है कृपा कर्म फल दाता की।

मुकेश अंबानी से जुड़ा पत्र तो आया है

मंदिर प्रबंधन द्वारा पत्र पढ़ने के बाद फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। मंदिर के पीआरओ राजेश पाराशर ने बताया कि उन्होंने उस लेटर को ध्यान से नहीं देखा है। पत्र की चर्चा प्रबंधन में हो रही थी जो कि मुकेश अंबानी से जुड़ा हुआ था। फिलहाल अभी अध्यक्ष के साथ बैठक कर इस संबंध में चर्चा की जाएगी।

पेशे से वकील है मनोज शर्मा

मंदिर की दानपेटी में मिले स्टांप पेपर पर लिखे नाम और पते वाले शख्स मनोज शर्मा एक जाना पहचाना नाम है जो पेशे से वकील हैं। मनोज शर्मा ने 2014 में सुब्रत राय के ऊपर काली स्याही फेंकी थी। मनोज के खिलाफ 11 मुकदमे भी चल रहे हैं, जिसमें इंस्पेक्टर से पिस्तौल की लूट और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि मनोज शर्मा कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसके साथ ही 2011 में यह सुरेश कलमाड़ी पर चप्पल भी फेंक चुके हैं। यही नहीं, मनोज शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नकली प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर
  • मेरा अगला टारगेट मुकेश अंबानी
  • धमकी भरा स्टांप पेपर
  • मनोज शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग