MP : उपचुनाव के बीच 6.5 लाख मतदताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए
Raj Singh | Nov 01, 2024, 12:40 IST
list...
कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनों ही बुदनी और विजयपुर में जोरदार प्रचार कर रही हैं ताकि वे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हरा सकें। इस बीच, मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने राज्य के मतदाताओं की अपडेटेड वोटर लिस्ट जारी कर दी है।
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुदनी पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी और बीजेपी दोनों ने कमर कस ली है। इस बीच दोनों विधानसभा सीटों के लिए प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने राज्य के मतदाताओं की अपडेटेड वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि राज्य की बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।
मप्र चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 6.5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और 7.47 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। ये वे मतदाता हैं, जिन्होंने अपना नया पता अपडेट कराया है। जरूरत के हिसाब से नए मतदाता जोड़ने और नाम हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्रदेश की 228 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 63 हजार 645 है। उपचुनाव के कारण बुदनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण नहीं होगा। दावे और आपत्तियां लेने का काम शुरू हो गया है।
MP by-election : बुदनी-विजयपुर विस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रभारी और सह प्रभारी
बुदनी से
बता दें कि बुदनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। इस सीट से शिवराज सिंह चौहान कई बार विधायक रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस ने यहां से राजकुमार पटेल पर भरोसा जताया है। विजयपुर की बात करें तो यहां से बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट से कौन सा उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाता है।
6.5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए
MP by-election : बुदनी-विजयपुर विस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रभारी और सह प्रभारी
बुदनी से रमाकांत भार्गव हैं बीजेपी उम्मीदवार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari