मध्यप्रदेश मंत्री मंडल के गठन को लेकर सीएम यादव की केंद्रीय नेतृत्व से हुई मुलाकात के बाद नाम फायनल, शनिवार शाम हो सकती है शपथ

The Sootr | Dec 22, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश मंत्री मंडल के गठन को लेकर सीएम यादव की केंद्रीय नेतृत्व से हुई मुलाकात के बाद नाम फायनल, शनिवार शाम हो सकती है शपथ
मध्यप्रदेश मंत्री मंडल के गठन को लेकर सीएम यादव की केंद्रीय नेतृत्व से हुई मुलाकात के बाद नाम फायनल, शनिवार शाम हो सकती है शपथ

मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल के गठन को लेकर चल रही कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। मंत्री मंडल में शामिल होने वाले नामों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंड़ी दे दी है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल के गठन को लेकर चल रही कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। मंत्री मंडल में शामिल होने वाले नामों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंड़ी दे दी है। इस संबंध में शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई। बताया गया है कि इससे पहले सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्री मंडल के क्राइटेरिया को अंतिम रूप दे दिया था। अंदरखाने में चर्चा है कि शनिवार शाम को नया मंत्री मंडल शपथ ले सकता है।

इनके नाम तय!

बीजेपी के अंदरखाने के अनुसार विजयराघवड़ से विधायक संजय पाठक, बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, सांवेर से विधायक तुलसी सिलावट, ग्वालियर से विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, सीधी से विधायक रीति पाठक, जबलपुर पश्चिम से विधायक राकेश सिंह, जयंत मलैया दमोह विधायक, प्रदीप लारिया नरयावली विधायक के नाम पर मुहर लग चुकी है। यदि कोई आसमानी-सुलतानी नहीं होती है तो ये विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इंदौर से मेंदोला या मालिनी

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ का नाम मंत्री बनाने के लिए प्रमुखता से रखा गया है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेंच यह है कि मेंदोला और मालिनी में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है। केंद्रीय नेतृत्व की मंशा है कि इंदौर से इन दोनों में से कोई एक मंत्री मंडल में शामिल हो।

kailash vijayvargiya.jpg
kailash vijayvargiya.jpg

कैलाश प्रदेश अध्यक्ष

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मंत्री मंडल के जमावड़े को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही प्रदेश के बड़े और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के लिए भी भूमिका तय कर दी है। अंदरखाने की माने तो विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला मंत्री मंडल गठन के साथ ही हो सकता है।

prahlad patel.jpg
prahlad patel.jpg

पटेल जाएंगे दिल्ली

नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं, राकेश सिंह और रीति पाठक को मंत्री बनाए जाने की योजना केंद्रीय नेतृत्व की है। दिल्ली ने कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश संगठन की कमान सौंपने का प्लान बनाया है। ऐसे में प्रदेश के एक और दिग्गज नेता बचते हैं प्रहलाद पटेल। केंद्रीय नेतृत्व पटेल को दिल्ली में रखना चाहता है। गौरतलब है कि प्रहलाद पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल से ही उनके साथ काम कर रहे हैं। वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली से भोपाल भेज दिया गया है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व का प्लान है कि पटेल को जबलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए। पटेल का उपयोग मोदी शाह की जोड़ी दिल्ली सरकार में करने का मन करीब करीब बना चुकी है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • नरेंद्र मोदी
  • MP Government
  • Madhya Pradesh Cabinet
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • JP Nadda
  • जेपी नड्डा
  • pmo
  • cm yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज