नाना के करीबियों पर सट्टे के भी केस, बिल्डर मंत्री ने डॉ. बंसल से लिया फर्जी मेडिकल

Sanjay Gupta | Jul 16, 2026, 14:30 IST
Share
nana patwari associates drugs case sumit
nana patwari associates drugs case sumit

कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के करीबियों पर अब ड्रग के साथ अन्य केस भी दर्ज हो गए। इन पर आनलाइन गेमिंग, सट्टे की धाराओं के साथ संगठित अपराध का केस हुआ है। वहीं बिल्डर सुमित मंत्री ने डॉ. दीपक बंसल से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के करीबी घिर गए हैं। इसके साथ ही धीरे-धीरे पुलिस नाना की ओर मजबूत सबूतों के साथ बढ़ती जा रही है। बुधवार 15 जुलाई की देर रात को नाना और बिल्डर सुमित मंत्री से पूछताछ हुई। इसके बाद छोड़ दिया गया।

करीबियों पर सट्टा, संगठित अपराध का यह केस

नाना के करीबी रौनी भाई उर्फ संजय कौशल ड्रग मामले में आरोपी है और पुलिस रिमांड में हैं। इनके साथ ही मनीष, दिनेश श्रीवास्तव उर्फ यश, प्रीतेष त्रिपाठी पर केस किया है।

इन पर ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025, सट्टा की धारा और संगठित अपराध की धारा में केस किया है। पुलिस जांच में आया कि भारत में बैन ऑनलाइन सट्टा, गेमिंग की वेबसाइट की लिंक आईडी मनीष बनाता है और फिर यह कस्टमर को देता है।

इससे वह सट्टा खेलते हैं। जितने का सट्टा खेलना होता है उतनी राशि मनीष को दी जाती है और बदले में वह आई़डी क्रिए कर कस्टमर को देता था। इसमें नाना ने 6 माह में 65 लाख लगाए हैं। नाना की और सटोरियों की लिंक की तलाश की जा रही है।

सुमित मंत्री का डॉक्टर के साथ फर्जीवाड़ा

वहीं बिल्डर सुमित मंत्री जो शुभम ग्रुप के प्रमुख है और जीतू के अन्य भाई भरत के साथ दो कंपनियों में डायरेक्टर भी है। उनसे भी पूछताछ हुई है। पहले तो सुमित मंत्री ने डॉक्टर दीपक बंसल से एक फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया था।

इस सर्टिफिकेटमें बताया गया था कि सुमित मंत्री बेड रेस्ट पर है और पांच दिन तक नहीं आ सकते। इस पर डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने डॉक्टर को नोटिस देकर उनकी स्थिति के सर्टिफिकेट मांंग लिए।

इस पर डॉक्टर ने हाथ झटक लिए और बता दिया कि मंत्री फिट है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की और मंत्री पूछताछ के लिए पहुंचे।

प्लॉट का सौदा कैसे नाना ने किया

सुमित मंत्री से पूछा गया कि युवती के साथ शुभम वैली में नाना ने कैसे प्लाट का सौदा किया। इसके लिए क्या पावर आफ एटार्नी दी, प्लाट खरीदा या कोई डील है।

इस पर मंत्री ने कहा कि मैंने नाना से कोई सौदा नहीं किया। इस पर मंत्री से सभी कॉलोनी की डिटेल और पार्टनर की डिटेल पुलिस ने मांगी है।

वहीं नाना से जब पूछा गया कि कॉलोनी सुमित मंत्री की तो फिर सौदा उन्होंने कैसे किया, इस पर नाना कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने उनसे भी प्लाट को लेकर दस्तावेज मांगे हैं। आगे फिर दोनों से पूछताछ होगी।

ये भी पढ़ें...

पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस

इंदौर एसपी आफिस पहुंची युवती बोली नाना पर आरोप झूठे, राजनीति के लिए हो रही साजिश

जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया

Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • बिल्डर
  • फर्जीवाड़ा
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज