नारायण त्रिपाठी की पार्टी VJP ने मैदान में उतारे 24 उम्मीदवार, पहली लिस्ट में विंध्य से बुंदेलखंड समेत भोपाल-इंदौर के प्रत्याशी

Chandresh Sharma | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
नारायण त्रिपाठी की पार्टी VJP ने मैदान में उतारे 24 उम्मीदवार, पहली लिस्ट में विंध्य से बुंदेलखंड समेत भोपाल-इंदौर के प्रत्याशी
नारायण त्रिपाठी की पार्टी VJP ने मैदान में उतारे 24 उम्मीदवार, पहली लिस्ट में विंध्य से बुंदेलखंड समेत भोपाल-इंदौर के प्रत्याशी

मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव में विधिवत रूप से हुंकार भर दी है। उनकी पार्टी विंध्य जनता पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

SATNA. मैहर प्रसिद्ध है माई के हार शक्तिपीठ के लिए और उनके अनन्य भक्त आल्हा के लिए। महोबा के वीर योद्धा आल्हा-ऊदल की यह कर्मभूमि रही। और अब इस धरती से इस बार के विधानसभा चुनाव में दुंदुभी बजा दी गई है। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने खिलाफत का ऐलान-ए-जंग शुरु कर दिया है। पृथक विंध्याचल की वह मांग जिस पर समय ने धूल की परतें चढ़ा दी थीं। नारायण त्रिपाठी के योद्धाओं की धमक ने उस धूल को एक क्षण में हटा दिया है। बुंदेलखंड से विंध्याचल तक की धरती पर अपने शौर्य का डंका बजाने वाले आल्हा ऊदल की तरह विधायक नारायण त्रिपाठी ने रण का ऐलान कर दिया है, दावा विंध्याचल राज्य के लिए शहादत तक दे देने का है।

मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव में विधिवत रूप से हुंकार भर दी है। उनकी पार्टी विंध्य जनता पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। नारायण त्रिपाठी का दावा है कि वे मध्यप्रदेश की 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। खास बात यह है कि त्रिपाठी ने विंध्य और बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि भोपाल और इंदौर में भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष नारायण त्रिपाठी स्वयं मैहर से ही चुनाव लड़ेंगे।

वीजेपी की पहली लिस्ट

1. रैगांव- आरती वर्मा

2. सतना- हरिओम गुप्ता

3. मैहर- नारायण त्रिपाठी

4. अमरपाटन- शशि सत्येन्द्र शर्मा

5. चुरहट-अरुण द्विवेदी

6. सीधी- बाल्मीकि तिवारी

7. सिहावल- आशीष मिश्रा

8. चितरंगी- रामकृष्ण कोल

9. अनूपपुर- प्यारेलाल पनिका

10. बांधवगढ़- धूप सिंह

11. मानपुर- राजकुमार बैगा

12. शहपुरा- मदन सिंह परस्ते

13. डिंडोरी- सितार मरकाम

14. सिंगरौली- कुंदन पांडेय

15. ब्यौहारी- लेखन सिंह

16. सेमरिया-हासिफ मोहम्मद अली

17. त्योंथर- कमांडो अरुण गौतम

18. देवतालाब- कुंजबिहारी तिवारी

19. गुढ़- शिवमोहन सिंह

20. जयसिंहनगर- फूलमती सिंह

21. जैतपुर- हीरालाल पनिका

22. भोपाल दक्षिण-पश्चिम- मनीष पांडेय

23. अंबेडकर नगर महू- बैद्यनाथ मिश्रा

24. बड़ा मलहरा- दिनेश यादव

25. पुष्पराजगढ़- अमृतलाल सोनवानी

WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.15.20 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.15.20 PM.jpeg

WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.15.21 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-27 at 1.15.21 PM.jpeg

सीएम से कहा मैहर से प्रत्याशी घोषित करो, वे बोले मिल लो- त्रिपाठी

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि 6 दिन पहले जब बीजेपी ने लिस्ट जारी की तब भी उन्होंने सीएम से कहा था कि आप कैंडिडेट घोषित कर दीजिए। तब सीएम शिवराज बोले थे कि मिल लो, नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मिलने के सवाल पर उन्होंने सीएम से साफ कह दिया था कि अब तो टिकटें घोषित करने के बाद ही मिलूंगा। बीजेपी से चुनाव नहीं लड़ूंगा। नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी से उनकी पार्टी की बात नहीं बनी, वे विंध्य मुद्दा स्वीकार करने को तैयार नहीं हुए, जबकि हमारा मुख्य एजेंडा ही विंध्य है। विंध्य का पुनर्निर्माण कराना है। चुनाव परिणाम आने के बाद जो हमारे पक्ष में दिखेगा, उसके साथ जाएंगे।

सभी प्रत्याशी विंध्य के लिए शहादत देने तैयार

नारायण त्रिपाठी का दावा है कि उनकी पार्टी के समस्त प्रत्याशी विंध्य के पुनर्निर्माण के लिए शहादत देने को तैयार हैं। हमारी पार्टी में लोग आजादी के आंदोलन की तरह शामिल हो रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि अभी 25 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जल्द ही बाकी की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतार देंगे। त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी का 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Vindhya Janata Party
  • विंध्य जनता पार्टी
  • VJP fielded 25 candidates
  • BJP problems increased
  • MLA Narayan Tripathi
  • VJP ने उतारे 25 उम्मीदवार
  • BJP की मुश्किलें बढ़ीं
  • विधायक नारायण त्रिपाठी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज