जबलपुर में Narendra Modi का रोड शो,राहुल गांधी करेंगे मंडला में प्रचार

Jitendra Shrivastava | Apr 04, 2024, 20:25 IST
Share
THESOOTR
नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को जबलपुर में जनसभा करेंगे।

पहले चरण के मतदान में शामिल प्रदेश की छह सीटों में जबलपुर और बालाघाट भी हैं। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए प्रधानमंत्री ने जबलपुर को चुना है।

नील तिवारी, JABALPUR. विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनकर नरेंद्र मोदी ( Narendra ModI) जबलपुर आ रहे हैं। इस दौरान आमसभा के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भी होना है। वहीं कांग्रेस के लिए प्रचार करने राहुल गांधी भी मंडला आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को जबलपुर में जनसभा करेंगे।

मोदी मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज जबलपुर से करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को जबलपुर में जनसभा कर प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने सभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। नौ अप्रैल को उनका बालाघाट का दौरा भी प्रस्तावित है। पहले चरण के मतदान में शामिल प्रदेश की छह सीटों में जबलपुर और बालाघाट भी हैं। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए प्रधानमंत्री ने जबलपुर को चुना है। इसके पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मतदान के 3 दिन पहले प्रचार करने जबलपुर आए थे।

राहुल गांधी आएंगे सिवनी

कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने 8 अप्रैल को राहुल गांधी मंडला लोकसभा के सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा में पहुचेंगे। यहां पर घंसौर में उनकी सभा होगी। राहुल गांधी भी विधानसभा चुनाव के दौरान जबलपुर आए थे और उन्होंने तीन विधानसभा के प्रत्याशियों का प्रचार किया था। पर विधानसभा में कांग्रेस का मात्र एक प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाया था।

एजेंसी, प्रशासन, नेता सब अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबलपुर आगमन को लेकर जबलपुर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जबलपुर जिला कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी खुद मैदान में व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोकल इंटेलिजेंस सहित दिल्ली के इंटेलिजेंस अधिकारी भी शहर में सक्रिय हैं। तो दूसरी ओर लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी बनाए गए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

मध्यप्रदेश की राजनीति में बढ़ रहा जबलपुर का कद

मध्य प्रदेश की राजनीति में महाकौशल क्षेत्र के सबसे बड़े शहर जबलपुर का शुरू से ही अहम रोल रहा है। यहां की राजनीति का असर न सिर्फ जबलपुर बल्कि, पूरे महाकौशल में दिखाई देता है।1996 के बाद से इस सीट पर सिर्फ बीजेपी का कब्जा ही रहा है। यहां से राकेश सिंह 4 बार चुने जा चुके हैं। मोहन सरकार बनने के बाद से ही जबलपुर सरकार में अहम हिस्सा देने और मंत्री पद के लिए वरीष्ठ नागरिकों सहित पेंशनर्स ने भी मोर्चा खोल दिया था। जिसका जवाब कुछ इस तरह मिला कि जबलपुर से न सिर्फ पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाए गए बल्कि, मध्य प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी जबलपुर में हुई। अब प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव प्रचार का आगाज जबलपुर से करने पर, आमजनता के बीच में यही चर्चा चल रही है कि जबलपुर का कद मध्यप्रदेश की राजनीति में पड़ रहा है।

Tags:
  • narendra modi
  • जबलपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा