पुलिस ने चेन्नई से किया पीछा, नर्मदापुरम में ट्रेन रोककर उतारे गए प्रदर्शनकारी किसान
Ravi Singh | Jul 28, 2024, 20:02 IST
deboarded train
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दिल्ली जा रहे सौ से ज्यादा किसानों को ट्रेन से जबरन उतारा गया है। सभी जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन आधे घंटे से स्टेशन पर खड़ी है। किसानों ने रोके जाने का विरोध किया।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दिल्ली जा रहे सौ से ज्यादा किसानों को ट्रेन से जबरन उतारा गया है। सभी जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन आधे घंटे से स्टेशन पर खड़ी है। किसानों ने रोके जाने का विरोध किया। हंगामा भी किया। पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया है।
नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग एसोसिएशन तमिलनाडु के अध्यक्ष अय्याकन्नू अपने 114 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ दिल्ली जा रहे थे। दल में 15 महिलाएं भी शामिल हैं। कावेरी नदी का पानी दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर सकते हैं।
तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी दिए जाने की मांग को लेकर किसान नेता दिल्ली में आंदोलन कर सकते हैं, ऐसी खबर मिलने पर दिल्ली पुलिस चेन्नई से इनका पीछा कर रही थी। रविवार 28 जुलाई को नर्मदापुरम में दिल्ली से मिली जानकारी के आधार पर सभी को उतारा गया। किसान नेता और कार्यकर्ता 27 जुलाई को 12615 जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी, आरपीएफ, जीआरपी और आरपीएसएफ के जवान तैनात हैं।
नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग एसोसिएशन तमिलनाडु के अध्यक्ष अय्याकन्नू अपने 114 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ दिल्ली जा रहे थे। दल में 15 महिलाएं भी शामिल हैं। कावेरी नदी का पानी दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर सकते हैं।
नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस ने GT Express से प्रदर्शनकारी किसानों को उतारा
➡️दरअसल तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी दिए जाने की मांग को लेकर किसान नेता दिल्ली में आंदोलन कर सकते हैं, ऐसा इनपुट मिलने पर दिल्ली पुलिस चेन्नई से इनका पीछा कर रही थी। रविवार को नर्मदापुरम… pic.twitter.com/4x65x90fQ1
— TheSootr (@TheSootr) July 28, 2024
पुलिस कर रही थी पीछा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava