प्रिंसिपल ने लेडी टीचर को भेजा I Love You का मैसेज, जांच के बाद हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Sandeep Kumar | Sept 28, 2025, 20:10 IST
narmadapuram-principal
नर्मदापुरम के एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर महिला टीचर को वॉट्सऐप पर 'I Love You' मैसेज भेजने का आरोप है। शिक्षिका ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की, और जांच के बाद प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

NARMADAPURAM: नर्मदापुरम जिले के हथवास क्षेत्र के सरकारी स्कूल के 50 वर्षीय प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव पर महिला टीचर को अभद्र वॉट्सऐप मैसेज भेजने का आरोप है। आरोप है कि प्राचार्य ने महिला शिक्षक को "I Love You" का संदेश (I love you message) भेजा और जवाब न मिलने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह मामला तब सामने आया जब शिक्षिका ने वॉट्सऐप मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ अपनी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को दी।



फूल तुम्हें भेजा है खत में

शिकायत के अनुसार, प्राचार्य ने महिला शिक्षिका को वॉट्सऐप पर फूल तुम्हें भेजा है खत में" गाने की पंक्तियां भेजी थीं: "फूल तुम्हें भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है, तुम बहुत अच्छी लगती हो। इसके बाद उन्होंने "I Love You... and You" लिखा और दूसरे मैसेज में "मुझे आपका जवाब यस या नो में चाहिए" भेजा।



9be66e06-861


ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती में EWS याचिकाकर्ताओं को उम्र सीमा में छूट देकर फार्म भरने की हाईकोर्ट से मंजूरी



शिक्षिका ने की शिकायत

महिला शिक्षिका ने इन मैसेजों का विरोध करते हुए उत्तर दिया कि वह प्राचार्य को अपने पिता जैसा मानती हैं, लेकिन इसके बावजूद प्राचार्य ने उनका पीछा करना जारी रखा। शिक्षिका ने 17 सितंबर को पिपरिया बीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की, जिसमें बताया कि प्राचार्य ने न केवल उन्हें अनुचित मैसेज भेजे, बल्कि उन्हें काम के दौरान मानसिक दबाव भी डालने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अब अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर पा रही हैं।'



ये भी पढ़ें...इंदौर में जयस का महाआंदोलन: हजारों कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर निकाली रैली, चूहाकांड में डीन, अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग



दवा नहीं ली थी, मोबाइल टच हो गया

प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव ने अपने बचाव में कहा कि यह सब एक गलती से हुआ था। उन्होंने दावा किया कि वह अपनी बीपी (ब्लड प्रेशर) की दवा नहीं ले रहे थे, और फेसबुक पर किसी से बात करते हुए उनका मोबाइल गलती से टच हो गया, जिससे यह मैसेज चला गया।



06dd59c8-fa9


अन्य महिला शिक्षकों का आरोप

महिला शिक्षिकाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि प्राचार्य शिक्षा मंत्री का नाम लेकर उन्हें ट्रांसफर की धमकी देते थे। वे क्लास में जाते समय महिला शिक्षिकाओं को असहज महसूस कराते थे, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा था। 17 सितंबर को ही कई शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत पिपरिया बीईओ से की थी, लेकिन बीईओ ने मामले में कोई खास कदम नहीं उठाया।



ये भी पढ़ें...एमपी में स्पेशल 28 वुमन वॉरियर्स की ट्रेनिंग, CISF ने बनाई पहली लेडी कमांडो यूनिट



तीन सदस्यीय जांच टीम ने की कार्रवाई

शिकायत के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया, जो हथवास स्थित स्कूल में जांच के लिए भेजी गई। टीम ने कुल 13 शिक्षकों के बयान दर्ज किए, जिनमें से कई ने प्राचार्य के व्यवहार को अस्वीकार्य और अपमानजनक बताया। जांच में प्रथम दृष्टया शिक्षिका के आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को सस्पेंड करने का प्रस्ताव नर्मदापुरम संयुक्त संचालक को भेज दिया है।



e0dfddab-326


ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा



बीजेपी नेता की पत्नी का संबंध

प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी, अनिता श्रीवास्तव, पिपरिया भाजपा नगर मंडल की महामंत्री हैं। इस कारण मामला राजनीति से भी जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि कई शिक्षक आरोप लगा रहे हैं कि प्राचार्य ने अपनी पत्नी के राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षक
  • नर्मदापुरम
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • प्रिंसिपल
  • I love you message