नर्मदापुरम में रिटायर्ड अफसर से लूट, किरायदार बनकर आए थे बदमाश
Aman Vaishnav | Jun 11, 2026, 11:56 IST
नर्मदापुरम में रिटायर्ड अफसर से लूट
नर्मदापुरम के शांतिनगर में किराएदार बनकर आए बदमाशों ने रिटायर्ड अफसर एनके गोयल को बंधक बनाकर लूट लिया। साथ ही मारपीट कर बदमाश सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गए।
समझें क्या है पूरा मामला...
- नर्मदापुरम के शांतिनगर में बदमाशों ने 92 साल के रिटायर्ड अफसर को बंधक बनाकर लूटा।
- दोपहर में तीन-चार बदमाश बुजुर्ग के घर पहुंचे और दरवाजा खुलते ही जबरन अंदर घुस गए।
- बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधे, मारपीट की और गले की चेन और अंगूठियां लूटकर ले गए।
- बदमाशों ने 40 मिनट तक पूरे घर में उत्पात मचाया। अलमारी व पेटी के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया।
- देहात थाना क्षेत्र में बुजुर्गों के साथ एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है।
किराएदार बनकर आए, जबरन घुसे अंदर
बुजुर्ग के हाथ-पैर गमछे से बांध दिए गए। शोर न मचाए इसलिए उनका मुंह भी दबाया गया। इसके बाद पैसों की मांग शुरू हुई।
40 मिनट तक घर में मचाया उत्पात
बाकी तीन बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली। अलमारी और लोहे की पेटी के ताले तोड़ दिए। सामान बिखेर दिया। गले से सोने की चेन, सोने-चांदी की अंगूठियां और चांदी का कड़ा उतरवा लिया। जाते समय एक कीपैड मोबाइल भी उठा ले गए।
बड़ी मशक्कत से खोले बंधन, पड़ोसियों को बताया
सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और देर शाम अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
32 साल से रिटायर्ड, पत्नी भी नहीं
उनका बेटा दिनेश गोयल अपने परिवार के साथ बांके बिहारी कॉलोनी में रहता है। घटना के बाद डरे-सहमे बुजुर्ग रात को बेटे के घर चले गए। शांतिनगर वाले मकान पर ताला लगा रहा।
CCTV खंगाल रही पुलिस, एक हफ्ते में दूसरी वारदात
यह देहात थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर बुजुर्गों पर दूसरी बड़ी वारदात है। तीन दिन पहले भी तालनगरी गांव में अज्जुद्दी बाई के साथ भी सोते समय मारपीट और लूटपाट हुई थी। बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश न्यूज: सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट
महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ
क्राइम न्यूज: दामाद ने सास से की शादी, लंबे समय से चल रहा था चक्कर, वीडियो बनाकर कहा...
एमपी न्यूज: पिता खींचता रहा स्ट्रेचर, मां भिगोती रही चुन्नी, धूप में अस्पताल तक तड़पता रहा बेटा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman