महिला Congress की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कर दी ये बड़ी मांग

Jitendra Shrivastava | Mar 02, 2024, 24:22 IST
Share
THESOOTR
ग्वालियर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा।

एमपी के दौरे पर आईं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश में बाल अपराध को लेकर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए बीजेपी सरकार से क्या मांग की, आइए आपको बताते हैं...

BHOPAL. महिला कांग्रेस (Congress ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचीं। बैठक के दौरान अलका लांबा ने महिलाओं से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की। केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला कानून पास तो हो गया, लेकिन इसे लागू करने की हिम्मत भाजपा नहीं कर पा रही है। यदि ऐसा होता तो संसद पहुंचने वाली 180 महिला सांसद नाबालिग बच्चियों के दोषियों को नपुंसक बनाने का कानून बनाने की मांग करतीं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती क्योंकि वो ऐसे अपराधियों को संरक्षण देती है।

अलका लांबा का सामानांतर यात्रा निकालने का ऐलान


महिला कांग्रेस (Congress ) ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के सामानांतर यात्रा निकालने का ऐलान किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस नारी न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में निकालने जा रही है, जहां-जहां राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकलेगी उस जिले में हमारी बहनें आपके घर जाएंगी और आपकी मदद करेंगी। अलका ने भाजपा सरकारों पर बड़ा हमला किया और नाबालिग बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले दोषी सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप भी लगाया।

ये खबरें भी पढ़ें...

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेवःMohan Yadav ने कहा एक लाख करोड़ का निवेश आया

IAS अवार्ड के लिए चलने लगी फाइल तो शुरू हो गया विरोध भी, जानिए क्यों

IPS अफसरों का प्रमोशन कर भूली सरकार, SP के पद पर जमें हैं DIG

Congress विधायक नहीं लड़ना चाहते चुनाव, 13 सीटों के पैनल में 14 के नाम

भाजपा की डबल इंजन सरकारें चुप हैं


महिला कांग्रेस अध्यक्ष लांबा ने कहा कि भाजपा नेता ऐसे अपराधों में शामिल है और भाजपा की डबल इंजन सरकारें चुप हैं। हमारी मांग है नाबालिग बच्चियों से जुड़े अपराधों के लिए फास्ट्रैक कोर्ट बनें स्पेशल कोर्ट बने, जिससे दो तीन महीनों में मामले का निपटारा हो जाये और दोषी को फांसी पर चढ़ा दिया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक इस देश में ऐसे अपराधियों को नपुंसक बनाने का कानून नहीं बनेगा तब तक अपराधियों में खौफ पैदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस मध्य प्रदेश में नारी न्याय यात्रा निकालने जा रही है भारत जोड़ी यात्रा के तहत यहां हर जिले में नारी न्याय यात्रा निकली जाएगी। हम आपके दरवाजे पर पहुंचेंगे आपको किसी भी तरह की कानूनी मदद चाहिए तो महिला कांग्रेस आपके साथ खड़ी है, उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ नारे पर तंज कसते हुए संदेशखाली पर उसके धरने को ढोंग बताया।

BJP की अकड़ तोड़ेगी देश की जनता


अलका लांबा ने बताया कि 2 मार्च को मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है, अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई है। अब 5 दिन मप्र में रहेगी, हम असम सहित उन राज्यों की जनता का धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने इसे सफल बनाया, उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भी ये सफल होगी। भाजपा इसे रोकने की कोशिश करेगी वो बौखला रही है। दिल्ली में किसान आंदोलन पर है। भाजपा 400 पार का आंकड़ा पर नहीं पहुंचेंगी। देश की जनता उसकी अकड़ तोड़ने का काम करेगी।

Tags:
  • CONGRESS
  • महिला कांग्रेस
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में