राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 : टीचर्स डे पर मध्य प्रदेश के इन शिक्षकों का होगा सम्मान

Deeksha Nandini Mehra | Aug 28, 2024, 10:37 IST
Share
एमपी के इन टीचर्स को मिलेगा अवार्ड
एमपी के इन टीचर्स को मिलेगा अवार्ड

नई दिल्ली में अलग-अलग राज्यों के 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश के दमोह, मंदसौर और डिंडौरी के तीन टीचरों का नाम भी शामिल है।

National Teacher Award 2024 : मध्य प्रदेश के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2024 के लिए चयनित किया गया है। यह अवार्ड तीनों टीचर्स को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

इन टीचर्स को मिलेगा सम्मान

माधव प्रसाद पटेल (Madhav Prasad Patel) शिक्षक शासकीय मिडिल स्कूल लिधौरा जिला दमोह सुनीता गोधा (Sunita Godha) शासकीय हाई स्कूल खजुरिया सारंग जिला मंदसौर और डिण्डोरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय धामनगांव की शिक्षिका सुनीता गुप्ता (Sunita Gupta) को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर का शिक्षक सम्मान समारोह नई दिल्ली में 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर होगा। चयनित हुए शिक्षकों को रजत पदक प्रशस्ति-पत्र और 50 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (School Education Minister Uday Pratap Singh) ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों की मेहनत का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि इन शिक्षकों के कार्यों से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

माधव पटेल को मिल चुका है एमपी शिक्षक सम्मान

लिधौरा स्कूल के टीचर माधव पटेल (Madhav Prasad Patel) को 2020 में मध्य प्रदेश शिक्षक सम्मान भी मिल चुका है। माधव पटेल ने अपने स्कूल में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम थी इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया। अभिभावकों से बात की और बच्चों को स्कूल और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

माधव पटेल ने बताया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा का उपयोग किया जिससे बच्चों को पढ़ने में आसानी हो। इसके साथ ही स्कूल में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्र के माता-पिता को स्कूल बुलाकर सम्मानित किया। जिससे दूसरे बच्चों में भी स्कूल आने का लालच आया और अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया।

मंदसौर की सुनीता गौड़ा पहले भी हो चुकी हैं सम्मानित

सुनीता गोधा (Sunita Godha) को 2018 में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया था। इसके साथ ही वर्ष 2019, 2020 और 2021 में भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की मप्र की पैनल में उपलब्धि रही। सुनीता गौड़ा ने शिक्षक जीवन के 26 साल में छात्र छत्राओं के उत्थान के कई कार्य किए।

शिक्षिका सुनीता गोधा ने छात्राओं की शादी करने के बजाय उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथी छात्रों के अभिभावकों से कन्या विवाह को रोकना और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। वहीं छात्राओं से सेल्फ एंप्लॉयमेंट छोटी-छोटी नौकरियों जैसे एएनएम शिक्षिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा उषा कार्यकर्ता के लिए लोगों को प्रेरित किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिक्षक दिवस
  • स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024
  • National Teacher Award 2024
  • शिक्षक दिवस 2024
  • माधव प्रसाद पटेल
  • Madhav Prasad Patel
  • शिक्षक सम्मान
  • Sunita Gupta
  • सुनीता गोधा
  • सुनीता गुप्ता
मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल
आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी

By VINAY VERMA

आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी
मध्यप्रदेश के तीन शहर बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र, 2047 तक 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य, सीएम मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश के तीन शहर बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र, 2047 तक 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य, सीएम मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी