राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर विशेष अभियान, स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जा रहे फ्री वैक्सीन

Vikram Jain | Mar 17, 2025, 21:31 IST
Share
National Vaccination Day Special campaign free vaccine
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। 17 से 22 मार्च तक मीजल्स और रुबेला बीमारियों के निर्मूलन के लिए जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। इस पहल के तहत शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर विशेष कैच अप राउंड की शुरुआत की गई। टीकाकरण दिवस पर 17 से 22 मार्च तक विशेष जन जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान मीजल्स और रुबेला बीमारियों के प्रति जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस पहल के तहत शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। इन टीकों के जरिए गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

जागरूकता के लिए विशेष अभियान

17 से 22 मार्च तक राष्ट्रीय टीकाकरण जन जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत मीजल्स और रुबेला बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे जन जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य कर्मियों का उन्मुखीकरण, शपथ कार्यक्रम, दीवार लेखन और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार ने मीजल्स और रुबेला का उन्मूलन 2026 तक करने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए एम आर 1 और एम आर 2 टीकों का 95% कवरेज जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें...

आयुष्मान भारत योजना: सरकार से इलाज की राशि डबल और एज लिमिट बढ़ाने की सिफारिश

गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए फ्री टीकाकरण

इस टीकाकरण अभियान में 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। ये टीके शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जाते हैं और इनमें हेपेटाइटिस बी, पोलियो, बीसीजी, रोटावायरस, एफआईपीवी, पीसीवी, मीजल्स, रुबेला, डीपीटी, विटामिन ए, पेंटावेलेंट और टीडी शामिल हैं। इन टीकों के जरिए गंभीर बीमारियों जैसे पोलियो, हेपेटाइटिस बी, टीबी, डिप्थीरिया, पर्टूटिस, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया, खसरा, रुबेला आदि से बचाव किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

मौलाना के बयान पर बवाल, मंत्री सारंग ने मोहम्‍मद शमी को लिखा पत्र, कहा- डरें नहीं

जलाई गई बीमारियों की होली, सभी टीका लगवाने की अपील

इस कार्यक्रम के दौरान भोपाल में सीएमएचओ कार्यालय में बीमारियों की जागरूकता के लिए होलिका दहन किया गया, जहां टीके न लगवाने से होने वाली बीमारियों की प्रतीकात्मक होली जलाकर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस नवाचार को भारत सरकार द्वारा भी सराहा गया, और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने इसे एक बेहतरीन पहल बताया। सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी ने भी इस कदम की सराहना की है। साथल ही सभी टीके निर्धारित समय पर लगवाने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के मार्ग में बदलाव, देखें डिटेल

टीका लगाने से होता है गंभीर बीमारियों से बचाव

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टीकों के जरिए कई जानलेवा बीमारियों से बचाव हो रहा है, और यह टीकाकरण अभियान 12 गंभीर बीमारियों के उन्मूलन में सहायक है। टीकाकरण से ही पोलियो, हेपेटाइटिस बी, टीबी, डिप्थीरिया, पर्टूटिस, टिटनेस, खसरा, निमोनिया, डायरिया, रूबेला जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव हो रहा है। कार्यक्रम के तहत टीके लगाए जा रहे हैं। ये सभी टीके शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क लगाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के इस विश्वविद्यालय के दस्तावेजों से हटेगा INDIA, अब लिखा जाएगा भारत

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य न्यूज
  • टीकाकरण
  • जागरूकता कार्यक्रम
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • बीजेपी सांसद आलोक शर्मा
  • National Vaccination Day
  • राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती