नक्सलवाद को लेकर बोले सीएम मोहन, कहा-वामपंथी नक्सलवाद को नेस्तनाबूत करेंगे

Sandeep Kumar | Oct 07, 2024, 23:15 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-07T230236.098
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-07T230236.098

नक्सलवाद को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि जो 30 साल में नहीं हुआ, वह हमने 2 साल में कर दिया है। सीएम ने कहा है कि जल्द ही वामपंथी नक्सलवाद को नेस्तनाबूत करेंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार यानी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन (Vigyan Bhavan ) में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah ) के कार्यक्रम में शामिल हुए। दरअसल विज्ञान भवन में आयोजित नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक में एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी उपस्थित थे। बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि जो 30 साल में नहीं हुआ, वह हमने 2 साल में कर दिया है। सीएम ने कहा है कि जल्द ही वामपंथी नक्सलवाद को नेस्तनाबूत करेंगे।

नक्सलवाद का तेजी से हो रहा खात्मा

सीएम ने कहा है कि मध्य प्रदेश में नक्सलवाद का खात्मा तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने रणनीति बनाई है। वामपंथी नक्सल विरोधी अभियान तेजी से चल रहा है। सीएम ने आगे कहा है कि अब नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार नहीं करना पड़ता है। त्वरित कार्रवाई का परिणाम भी मिल रहा है। नक्सलवादी गतिविधियां अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई हैं। मुझे इस बात का संतोष है कि नक्सल विरोधी आंदोलन में मध्य प्रदेश भी लगातार आगे बढ़ रहा है।

नक्सल गतिविधियों से जुड़े लोगों का हो रहा विकास

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास हो रहा है। दूरसंचार, पर्यावरण सुरक्षा, सड़क नेटवर्क से जनजीवन सामान्य हो रहा है। नक्सल गतिविधियों से जुड़े लोगों का विकास भी हो रहा है।

सुरक्षा और विकास पर चर्चा

समीक्षा बैठक में वामपंथी उग्रवाद के वर्तमान परिदृश्य और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों की सुरक्षा और विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री शाह ने राज्यों के साथ वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ सघन अभियान, हिंसक घटनाओं की सघन जांच और अभियोजन, क्षमता निर्माण जैसे सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • नक्सलवाद
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • विज्ञान भवन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • दिल्ली का विज्ञान भवन
  • वामपंथी नक्सलवाद
  • नक्सलवाद का खात्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज