MP विधानसभा चुनाव से पहले बालाघाट में फिर एक्टिव हुए नक्सली! पूर्व सरपंच के मुंह में गोली मारकर हत्या
The Sootr | Nov 03, 2023, 24:00 IST
MP विधानसभा चुनाव से पहले बालाघाट में फिर एक्टिव हुए नक्सली! पूर्व सरपंच के मुंह में गोली मारकर हत्या
एमपी विधानसभा चुनावी माहौल में नक्सलवाद प्रभावित, नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की मुंह में गोली मारकर की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक पर वारदात को दिया अंजाम।
BALAGHAT. मध्य प्रदेश चुनाव में अब महज कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में एक बार फिर नक्सली सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बालाघाट जिले के लांजी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव भक्कुटोला में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ राजनीतिक दल विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर जनता उम्मीदवारों को टटोलने में भी लगी है, ताकि किसी तरह लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया जा सके। वहीं चुनावों के ऐलान के बाद सूबे में नक्सली भी सक्रिय हो गए हैं। मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक शख्स को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना के मुताबिक बालाघाट में नक्सलियों ने एक ग्रामीण शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। क्योंकि उन्हें उस पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह था।
ये मामला बालाघाट के लांजी थाने के भक्कूटोला गांव का बताया जा रहा है। यहां नक्सलियों ने शंकरलाल पंद्रे नाम के शख्स को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही शंकरलाल पंद्रे की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने उसके शव को गांव में स्कूल चौके के पास लाकर फेंक दिया। बता दें कि नक्सलियों ने बीते गुरुवार यानी 2 नवंबर की रात को इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद स्कूल की दीवार पर एक संदेश भी चिपकाया। जिसमें गांव वालों को पुलिस का मुखबिर बनकर अपनी जिंदगी बर्बाद न करने की धमकी दी गई थी और उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर किसी और ने पुलिस को जानकारी दी तो उसके साथ भी यही किया जाएगा जो शंकरलाल पंद्रे को साथ हुआ है।
![WhatsApp Image 2023-11-03 at 12.10.08 AM.jpeg]()
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहे बालाघाट जिले में बीते और इस वर्ष में पुलिस कार्रवाई से नक्सली बैकफुट में है। साथ ही ऐसे दौर में नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपना भय ग्रामीणों में पैदा करना चाहते है, जिसे पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और सकारात्मक प्रयासों से दूर करने का काम किया है।
पुलिस मुखबिरी के शक पर वारदात को दिया अंजाम
पर्चे में लिखकर दी थी चेतावनी
WhatsApp Image 2023-11-03 at 12.10.08 AM.jpeg
पुलिस कार्रवाई के अंजाम से बैकफुट में नक्सली
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari