MP में हर दिन 90 से ज्यादा महिलाएं बन रहीं अपराध का शिकार, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

Aman Vaishnav | May 07, 2026, 10:55 IST
Share
ncrb report 2024 crime women elderly tribal crime data
ncrb report 2024 crime women elderly tribal crime data

एनसीआरबी की नई रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराध में दिल्ली सबसे आगे है। वहीं बुजुर्गों और आदिवासियों के खिलाफ अपराध में मध्य प्रदेश नंबर वन बन गया है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी (NCRB report) ने साल 2024 के अपराधों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बुधवार, 6 मई को आई यह रिपोर्ट देश की सुरक्षा व्यवस्था और समाज के गिरते स्तर पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

एनसीआरबी रिपोर्टमें बताया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए अब भी सबसे असुरक्षित शहर बनी हुई है। यहां 2024 में महिलाओं से जुड़ी 13 हजार 396 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

वहीं यदि हम मध्य प्रदेश (MP) की बात करें, तो यहां कुछ मोर्चों पर सुधार दिखा है, लेकिन कई मामलों में हालात बेहद चिंताजनक हैं।

8f356589-ffb
8f356589-ffb


एमपी में हर दिन 90 से ज्यादा महिला अपराध

मध्य प्रदेश लगातार चौथे साल महिला अपराध के मामले में पांचवे स्थान पर बना हुआ है। यहां 2024 में 32 हजार 832 महिला अपराध के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2023 में ये आंकड़ा 32 हजार 342 था। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में राज्य में हर दिन औसतन 90 से ज्यादा महिला अपराध दर्ज हुए हैं।

66c65b4a-07a
66c65b4a-07a


आदिवासी समुदाय के खिलाफ अपराध में नंबर एक पर

प्रदेश में सबसे ज्यादा चिंता बुजुर्गों और आदिवासी समुदाय के बारे में है। बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में मध्य प्रदेश लगातार दूसरे साल सबसे ऊपर रहा है। यहां पांच हजार 875 मामले दर्ज हुए हैं।

आदिवासी (एसटी) वर्ग के खिलाफ अपराधों में भी मध्य प्रदेश नंबर 1 पर रहा हैं। जहां तीन हजार 165 मामले सामने आए हैं। वहीं अनुसूचित जाति (एससी) के खिलाफ अपराधों में सात हजार 765 मामले के साथ राज्य दूसरे स्थान पर रहा है।

हालांकि रिपोर्ट में एक राहत की बात भी सामने आई है। बच्चों के खिलाफ अपराधों (21 हजार 908 मामले) में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर था। इस बार वह तीसरे नंबर पर आ गया है।

90f16057-3f5
90f16057-3f5


एमपी में साइबर अपराध के मामले

मध्य प्रदेश में 2024 के दौरान साइबर अपराध के एक हजार 81 नए मामले दर्ज हुए हैं। पिछले साल के एक हजार 193 लंबित मामलों को जोड़ें, तो कुल दो हजार 274 केस जांच के लिए आए हैं। इनमें से 767 मामले निपटाए गए, जबकि एक हजार 507 मामले अभी भी जांच में हैं।

बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के 58 मामले सामने आए हैं। इनमें साइबर पोर्नोग्राफी, साइबर बुलिंग और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं।

3ab1ea03-f68
3ab1ea03-f68


FAQ

  1. एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर कौन सा है?
    रिपोर्ट के अनुसार 19 बड़े शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में सबसे ऊपर है। यहां 2024 में 13 हजार 396 घटनाएं दर्ज की गईं।
  2. एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश किन मामलों में पूरे देश में पहले स्थान पर है?
    मध्य प्रदेश बुजुर्गों (पांच हजार 875 मामले) और आदिवासी समुदाय (तीन हजार 165 मामले) के खिलाफ होने वाले अपराधों में पूरे देश में पहले नंबर पर है।
  3. क्या मध्य प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध कम हुए हैं?
    हां, रिपोर्ट में सुधार दिखा है। पहले मध्य प्रदेश बच्चों के खिलाफ अपराध में नंबर 1 पर था, जो अब घटकर तीसरे स्थान पर आ गया है। हालांकि, अभी भी 21 हजार 908 मामले दर्ज हुए हैं जो एक बड़ी संख्या है।
ये खबरें भी पढ़िए...

पुलिस बल कम, अपराध ज्यादा, 2,522 संगीन मामलों में अटक रही गिरफ्तारी

NCRB Report 2024: आदिवासियों के खिलाफ अपराध में एमपी देश में टॉप पर, देखें ताजा रिपोर्ट

NCRB रिपोर्ट 2024: एमपी में हर 3 घंटे में एक रेप, आदिवासियों पर अपराध में देश में नंबर-1

मध्यप्रदेश न्यूज: स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के डेटा में गड़बड़ी

एमपी न्यूज: डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग में गड़बड़ी, PG डॉक्टर गांव छोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • NCRB report
  • एनसीआरबी रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • महिला अपराध
  • अनुसूचित जाति
  • NCRB
  • साइबर अपराध
  • एनसीआरबी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई