दफ्तर में रील बनाने को लेकर ADM लक्ष्मी गामड़ की हुई शिकायत
आमीन हुसैन @ रतलाम
नीमच। सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने और रील बनाने को लेकर नीमच की एडीएम लक्ष्मी गामड़ विवादों में आ चुकी हैं। वे अकसर फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां के एक वकील दर्शन शर्मा ने एडीएम की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की है।
ADM की शिकायत राष्ट्रपति, PM और CM से की
ADM ने प्रतिक्रिया देने से किया इंकार
शिकायत में उन्होंने कहा कि एक तरफ एडीएम कार्यालय और न्यायालय में जनता और एडवोकेट परेशान होते हैं, दूसरी तरफ नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सरकारी कार्यालय में रील बनाती हैं। वह सरकारी काम करने से बचती हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
पहले भी रील के कारण विवादों में रहीं
नीमच एडीएम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पूर्व में भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। नीमच में पदस्थापना के दौरान ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने अपने बंगले पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवाई और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थीं और विवादों में आई थीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें