भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, आवेदन की माला लपेटकर सड़क से रेंगते हुए जनसुनवाई में पहुंचा युवक, जानें मामला
Vikram Jain | Sept 03, 2024, 16:25 IST
Neemuch Unique protest
मध्य प्रदेश के नीमच में भ्रष्टाचार के मामले में जांच की मांग को लेकर आवेदक ने अनोखा प्रदर्शन किया। युवक ने हजारों आवेदन की लाइन अपने शरीर लपेटी और रेंगने हुए जनसुनवाई में पहुंचा। जिसे देख कर कोई हैरत में पड़ गया।
कमलेश सारड़ा, Neemuch.मध्य प्रदेश के नीमच में भ्रष्टाचार के मामले में जांच नहीं होने पर परेशान युवक ने अफसरशाही और सत्ता को जगाने का अनोखा तरीका अपनाया। शिकायतकर्ता मुकेश ने इस बार आवेदनों और सबूतों के कागजों की लंबी माला बनाकर खुद पर लपेटकर रेंगता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां भ्रष्टाचार के मामले में नवागत कलेक्टर से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
कलेक्ट्रेट में जब मुकेश आवेदनों की लंबी पूंछ बनाकर अजगर की तरह रेंगता हुआ पहुंचे मुकेश के कपड़े फट गए थे। मुकेश को सड़क से ऑफिस तक रेंग कर जाता देख हर कोई हैरत में पड़ गया। यहां तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। जनसुनवाई में पहुंचे मुकेश ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को पूरा मामला बताया और भ्रष्टाचार के मामले में जांच की मांग की। कलेक्टर ने दोबारा पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।
![Neemuch corruption]()
दरअसल, नीमच जिले की पंचायत कांकरिया तलाई में निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन सरपंच और उसके पति पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप गांव के मुकेश प्रजापत द्वारा लगातार लगाए जा रहे हैं। आवेदक मुकेश ने पंचायत कांकरिया तलाई में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार शिकायत की, भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग के लिए हजारों आवेदन और सबूतों के दस्तावेज सौंपे लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई।
मुकेश का कहना है कि उसने तथ्यों के साथ लोकायुक्त को भी शिकायत की, मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया लेकिन नीमच प्रशासन से लेकर शासन तंत्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। मुकेश ने बताया कि केवल कांकरिया तलाई में सवा करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ जिसके प्रमाण पेश किए लेकिन जनपद और जिला पंचायत जांच में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मुकेश ने तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए और ईडी की जांच की मांग की। मामले में कलेक्टर ने गंभीरता जताते हुए जांच के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़ें... दिग्विजय सिंह ने गौरक्षकों को बताया वसूलीबाज, मुस्लिमों को लेकर कह दी ये बड़ी बात
मामले में एसडीएम डॉ. ममता खेड़े का कहना है कि जिस पंचायत के संबंध में आरोप लगाया गया है उसकी पूर्व में जांच हो चुकी है क्योंकि मामला व्यक्ति विशेष के खिलाफ है फिर भी कलेक्टर ने वापस जांच करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को कहा है।
बता दें कि मंदसौर जिले में भी इसी तरह एक पीड़ित किसान समस्या की सुनवाई न होने पर जनसुनवाई में जमीन पर लोट लगाते हुआ पहुंचा था। सरकार तक मामला पहुंचा तो कलेक्टर नप गये थे।
हजारों आवेदन की लाइन, रेंगने में फटे कपड़े
Neemuch corruption
जानें पूरा मामला
लोकायुक्त और मुख्यमंत्री से भी शिकायत
ये खबर भी पढ़ें... दिग्विजय सिंह ने गौरक्षकों को बताया वसूलीबाज, मुस्लिमों को लेकर कह दी ये बड़ी बात
पूर्व में जांच हो चुकी है: एसडीएम
बता दें कि मंदसौर जिले में भी इसी तरह एक पीड़ित किसान समस्या की सुनवाई न होने पर जनसुनवाई में जमीन पर लोट लगाते हुआ पहुंचा था। सरकार तक मामला पहुंचा तो कलेक्टर नप गये थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman