नीमच में हिंदू-मुस्लिम युवकों की दोस्ती बनी मिसाल, एक साथ निकाली बारात

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 23:29 IST
Share
neemuch-hindu-muslim-friendship
neemuch-hindu-muslim-friendship

नीमच में आनंद नायक और जायद खान ने अपने-अपने धर्मों के रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन दोनों की बारात एक साथ निकली। पूरे गांव में एकता, प्रेम और सौहार्द्र की ऐसी तस्वीर दिखी, जो बहुत कम देखने को मिलती है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के नीमच से एक ऐसी खबर आई है जो दोस्ती, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल बन गई है। जीरन थाना क्षेत्र के कुचडोद गांव में रहने वाले आनंद नायक और जायद खान बचपन के घनिष्ठ मित्र हैं। दोनों की दोस्ती धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल बन चुकी है।

इस दोस्ती की सबसे खास बात यह रही कि जब दोनों की शादी की तारीख एक ही निकली। उन्होंने तय किया कि वे अपनी बारात भी एक साथ निकालेंगे। और यही हुआ 19 अप्रैल को गांव की गलियों में एक साथ दो घोड़ी सजी, दो दूल्हे सवार हुए, और दोनों के परिवार वालों और गांव के लोगों ने मिलकर इस ऐतिहासिक पल को जश्न में बदल दिया।

487f62d4-68c
487f62d4-68c

बारात में न बंटा धर्म, न दिल

आनंद नायक और जायद खान ने अपने-अपने धर्मों के रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन दोनों की बारात एक साथ निकली। पूरे गांव में एकता, प्रेम और सौहार्द की ऐसी तस्वीर दिखी, जो बहुत कम देखने को मिलती है। बारात में डीजे बजा, बैंड-बाजे बजे, और गांववाले खुशी से झूम उठे। किसी भी तरह का विवाद नहीं हुआ सिर्फ भाईचारे की झलक मिली। दोनों के परिवार भी इस पहल में एकजुट रहे। हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच की दूरियां इस जश्न के साथ और भी कम हो गईं।

ये खबर भी पढ़िए... दूसरी जगह कर रही थी शादी तो प्रेमिका को मार दी गोली, फिर फिल्मी अंदाज में किया सरेंडर

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के CHL अस्पताल ने इंफेक्शन के कारण बुखार आने पर कर दिया कैंसर का इलाज, मौत

ये खबर भी पढ़िए... हादसे से बचा CM योगी का हेलीकॉप्टर, तेज हवा के कारण करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सामाजिक सौहार्द्र की प्रेरणा बनी दोस्ती

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष गोविंद वाल्मीकि ने बताया कि आनंद और जायद की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सोच से समाज में सहिष्णुता और समझ बढ़ेगी। दोस्ती में धर्म का कोई बंधन नहीं होता, और आनंद-जायद की जोड़ी ने इसे साबित कर दिखाया।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश का ये जिला अंदर से हो रहा खोखला, पुलिस ने बंद कराई कोयला की खदानें

Tags:
  • MP News
  • नीमच
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदू
  • बारात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती