नीट परीक्षा में नकल रोकने के लिए मेडिकल छात्रों की छुट्टियों पर रोक, छात्रों ने उठाए सवाल
Aman Vaishnav | May 02, 2026, 10:33 IST
neet ug 2026 exam medical students leave cancelled
नीट यूजी 2026 में नकल रोकने के लिए NMC ने सख्त कदम उठाए हैं। 2 और 3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि सॉल्वर गैंग पर लगाम कसी जा सके।
नीट यूजी 2026 की परीक्षा में नकल रोकने के लिए अब बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत मेडिकल कॉलेजों के सभी छात्रों को शक के घेरे में लिया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एक नोटिस जारी किया है।
इसमें एमपी के सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 02 और 03 मई को किसी भी छात्र को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसका मकसद परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल और गड़बड़ी को रोकना है।
यह नोटिस केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी के एक पत्र के आधार पर जारी किया गया है। इस नोटिस में बताया गया है कि, कुछ पुराने मामलों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को अब और ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि 2024 और 2025 में सीबीआई ने कुछ सॉल्वर गैंग को पकड़ा था। इनमें पटना के एम्स, रांची के रिम्स और भरतपुर के एमबीबीएस छात्र शामिल थे। इन छात्रों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया था।
जीएमसी समेत सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन ने एनएमसी के आदेश के मुताबिक अपने कॉलेजों में निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल में एक एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा की 03 मई को सगाई है।
काफी मिन्नतें करने के बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने उसे छुट्टी देने की मंजूरी दी है। इसके लिए उसे लिखित आवेदन देना और सगाई के फोटो भी देने की शर्त रखी गई है।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. आकाश सोनी के मुताबिक नकल रोकने के और भी बेहतर तरीके हो सकते हैं। ऐसा आदेश जारी करना उपहास का विषय है।
उनका कहना है कि नीट यूजी परीक्षा से एमबीबीएस और पीजी करने वाले छात्रों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह आदेश सिर्फ छात्रों को परेशान करने वाला है।
एनएमसी के नोटिस में कुछ पहले की घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिनकी वजह से परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे थे। मेडिकल छात्रों का कहना है कि यह कदम एहतियात से ज्यादा अविश्वास जैसा लग रहा है। जिन छात्रों का नीट परीक्षा से कोई सीधा संबंध नहीं है, वे भी अब इस आदेश के दायरे में आ गए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
NEET UG के छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी
स्टूडेंट्स के स्ट्रगल को बयां करेगी Web Series Exam, जानें कब और कहां रिलीज होगी
क्या है MBA और EMBA में अंतर ? क्यों EMBA की तरफ बढ़ रहे हैं स्टूडेंट्स
मेडिकल छात्र: सरकारी अस्पतालों में 1200 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन
इसमें एमपी के सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 02 और 03 मई को किसी भी छात्र को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसका मकसद परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल और गड़बड़ी को रोकना है।
2024 और 2025 में पकड़ाई थी सॉल्वर गैंग
आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि 2024 और 2025 में सीबीआई ने कुछ सॉल्वर गैंग को पकड़ा था। इनमें पटना के एम्स, रांची के रिम्स और भरतपुर के एमबीबीएस छात्र शामिल थे। इन छात्रों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया था।
एमबीबीएस फाइनल ईयर छात्रा की सगाई
काफी मिन्नतें करने के बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने उसे छुट्टी देने की मंजूरी दी है। इसके लिए उसे लिखित आवेदन देना और सगाई के फोटो भी देने की शर्त रखी गई है।
छात्रों को परेशान करने वाला आदेश
उनका कहना है कि नीट यूजी परीक्षा से एमबीबीएस और पीजी करने वाले छात्रों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह आदेश सिर्फ छात्रों को परेशान करने वाला है।
छात्र बोले अविश्वास जैसा आदेश
ये खबरें भी पढ़िए...
NEET UG के छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी
स्टूडेंट्स के स्ट्रगल को बयां करेगी Web Series Exam, जानें कब और कहां रिलीज होगी
क्या है MBA और EMBA में अंतर ? क्यों EMBA की तरफ बढ़ रहे हैं स्टूडेंट्स
मेडिकल छात्र: सरकारी अस्पतालों में 1200 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj