मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, सस्पेंस होगा खत्म, तय होगा नया सीएम
Pratibha Rana | Dec 11, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, सस्पेंस होगा खत्म, तय होगा नया सीएम
मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री सोमवार को तय हो जाएगा। शाम को भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक होगी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने अभी तक सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आज इसकी संभावना प्रबल है। आज ( 11 दिसंबर) बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है और इसके बाद सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। मध्य प्रदेश बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज बैठक है। भोपाल में होने वाली इस बैठक में सीएम पद के नामों पर चर्चा की जाएगी।
![WhatsApp Image 2023-12-11 at 12.32.28 PM.jpeg]()
बीजेपी ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था और एक तरह से पूरा प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर टिका था। मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री आज तय हो जाएगा। आज भोपाल में बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि मप्र का अगला सीएम कौन होगा। जानकारी के मुताबिक पार्टी का दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पंजीयन और लंच होगा। दोपहर 3:30 बजे विधायक दल की ग्रुप फोटो होगी। 3:50 बजे से विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी।
नरेंद्र तोमर का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। चारों बड़े दिग्गज प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और वी. डी. शर्मा पहले ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बता दें, बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, सीधी विधायक रीति पाठक, जबलपुर पश्चिम विधायक राकेश सिंह और विधायक विश्वास सारंग रविवार (10 नवंबर) रात 9 बजे दिल्ली से फ्लाइट से भोपाल पहुंचे हैं।
![Screenshot 2023-12-11 072207.png]()
मुख्यमंत्री की कुर्सी में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को पांचवीं बार बैठाने के लिए बैतूल में सजातीय संगठन ने धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। यहां 10 हजार घरों में सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है ताकि शिवराज सिंह चौहान की एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकें।
WhatsApp Image 2023-12-11 at 12.32.28 PM.jpeg
भोपाल में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
किसके नाम पर लगेगी मुहर ?
Screenshot 2023-12-11 072207.png
शिवराज को CM बनवाने 130 गांवों में अनुष्ठान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman