नई कलेक्टर गाइड लाइन लागू : मध्य प्रदेश में आज से 20% तक बढ़ेंगे प्रापर्टी के दाम

CHAKRESH | Apr 03, 2024, 07:02 IST
Share
investment-property-buying-staying
investment-property-buying-staying

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने लंबे मंथन के बाद कई लोकेशन पर प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ाने पर मुहर लगा दी। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के आईजी एम सेल्वेंद्रन ने बताया कि पहले गाइडलाइन को 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी थी, लेकिन...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी के लिए नई कलेक्टर गाइड लाइन लागू हो गई है। आचार संहिता लगने के कारण 1 अप्रैल से इसे लागू करने के लिए पंजीयन विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, जो मंगलवार को मिल गई। बुधवार से तय समय पर रजिस्ट्री दफ्तर खुलने लगेंगे। सिस्टम अपडेट होते ही नई गाइड लाइन लागू हो जाएगी। हालांकि, नई गाइड लाइन में प्रदेशभर की 1.12 लाख लोकेशन में से 60 हजार पर प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाई गई हैं। ये बढ़ोतरी 5% से 20% से ज्यादा है।

अब घर खरीदना महंगा हो जाएगा

हाल ही में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने लंबे मंथन के बाद इन लोकेशन पर प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ाने पर मुहर लगा दी। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के आईजी एम सेल्वेंद्रन ने बताया कि पहले गाइडलाइन को 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी थी। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए थे। चूंकि 2014 में गाइडलाइन को लागू करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति ली गई थी, जो अब मिल गई है।

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के अफसरों ने बताया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में करीब 18,000 लोकेशन में से 13500 लोकेशन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मात्र 4500 लोकेशन की दरों में परिवर्तन किया गया है। जिसकी औसत परिवर्तन 12% है। प्रदेश में औसत परिवर्तन 8% का है।

महंगी रजिस्ट्री और आसपास नए प्रोजेक्ट

  1. गाइड लाइन में तय दर से अधिक दाम पर रजिस्ट्री कराई गई।
  2. नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं, उनके आसपास प्रॉपर्टी की खरीद बढ़ी।
  3. जहां बिजली, पानी और परिवहन के नए रूट बने।

हर साल बढ़ रही रजिस्ट्री की संख्या

हर साल प्रॉपर्टी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर अब दिखाई देने लगा है। एमपी में 31 मार्च 2023-24 तक एमपी में करीब 15 लाख से ज्यादा रजिस्ट्री हुई हैं, जबकि 10 हजार करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू सरकार के खाते में पहुंचा है। वहीं, 2022-23 में 8,890 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार को रजिस्ट्री से मिला था।

Tags:
  • नई कलेक्टर गाइड लाइन लागू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती