MP में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेगी सीटें, मिलेगा रोजगार के अवसर

Siddhi Tamrakar | Nov 28, 2024, 13:10 IST
Share
MEDICAL COLLEGE 5
MEDICAL COLLEGE 5

प्रदेश में कई नए सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी की जा कही है। इससे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कुल 1950 सीटें बढ़ जाएंगी। जानें किन शहरों में बनाए जाएंगे मेडिकल कॉलेज इस लेख में।

मध्य प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जो बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में स्थापित होंगे। इन कॉलेजों में 150-150 सीटों की व्यवस्था होगी, जिससे राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 750 सीटें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा, 12 नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज जिला अस्पतालों से जुड़ने के बाद स्थापित किए जाएंगे, जिससे 1200 सीटों की वृद्धि होगी। इस प्रकार, राज्य में कुल 1950 सीटों की बढ़ोतरी की संभावना है। इन नए कॉलेजों के उद्घाटन के बाद राज्य में सरकारी कॉलेजों की संख्या 21 और निजी कॉलेजों की संख्या 15 हो जाएगी, जिससे कुल 36 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो जाएंगे। इसके अलावा, 12 नए प्राइवेट कॉलेज पीपीपी मोड पर खोले जाने का प्रस्ताव है, जिसके बाद कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या 48 हो जाएगी।

12 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम, देवास, मुरैना और कटनी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों को पीपीपी मोड पर स्थापित किया जाएगा। 2003 तक राज्य में केवल 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन पिछले 20 वर्षों में 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं, और अब 12 और मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर स्थापित किए जाएंगे। इस प्रकार, राज्य में 50 मेडिकल कॉलेजों का लक्ष्य तय किया गया है।

PPP मोड पर खोले जाएंगे यह कॉलेज

कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम्, देवास और मुरैना में पीपीपी मोड पर कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु (72) में हैं, इसके बाद कर्नाटक (70) और उत्तर प्रदेश (68) का स्थान है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में 36 मेडिकल कॉलेज हैं, जो देश में 10वें स्थान पर है। लेकिन अगले साल 48 कॉलेज हो जाने से प्रदेश 6वें स्थान पर पहुंच जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=kQNN_3x4a40

50 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का है लक्ष्य

प्रदेश में कुल 50 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। बुदनी में नर्सिंग कॉलेज भी प्रस्तावित है और इसके लिए एक वर्ष पहले तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। श्योपुर और सिंगरौली में फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गई है। इन कॉलेजों के निर्माण की समीक्षा हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई थी। इन कॉलेजों के भवनों का निर्माण इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

FAQ

  1. प्रदेश में कितने नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे?
    प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
  2. नए सरकारी मेडिकल कॉलेज किन स्थानों पर स्थापित होंगे?
    ये कॉलेज बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में स्थापित होंगे।
  3. प्रदेश में कुल कितनी मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी होगी?
    सरकारी और निजी कॉलेजों के माध्यम से कुल 1950 मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी होगी।
  4. PPP मोड पर कितने मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं?
    PPP मोड पर 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है।
  5. प्रदेश में कुल मेडिकल कॉलेजों का लक्ष्य क्या है?
    प्रदेश में कुल 50 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • श्योपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • 5 नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण
  • मेडिकल कॉलेज
  • सिंगरौली
  • मंडला
  • MP Medical College
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा