BDA projects : आपके पास बीडीए का प्लॉट है तो देना पड़ सकता है जुर्माना...जानें क्यों
Vikram Jain | Aug 13, 2024, 18:56 IST
New rules implemented for vacant plot owners Bhopal Development Authority projects
भोपाल विकास प्राधिकरण ने बीडीए प्रोजेक्ट्स में सालों से खाली प्लॉट छोड़ने वाले मालिकों को नोटिस भेजा है। अब बीडीए प्रोजेक्ट्स में प्लॉट मालिक 3 साल से समय के लिए प्लॉट खाली नहीं छोड़ सकते हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीडीए (bhopal development authority) के प्रोजेक्ट्स में अगर आपने प्लॉट खरीद कर खाली छोड़ा है तो सावधान हो जाए अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। ऐसा करने पर आपको जुर्माना वसूला भर पड़ेगा। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सख्त नियम जारी करते हुए कहा है कि अगर आपने बीडीए कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है और उस पर निर्माण कार्य नहीं कराया है तो ऐसे प्लॉट मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा।
भोपाल विकास प्राधिकरण के नए नियम के अनुसार अब प्लॉट मालिक तीन साल से ज्यादा समय के लिए प्लॉट खाली नहीं छोड़ सकते हैं। अगर एक साल में निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं तो ऐसे प्लॉट मालिकों से जुर्माना लगाया जाएगा।
बीडीए की माने तो बीडीए के भोपाल में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें लोग प्लॉट खरीद लेते हैं और खाली छोड़ देते हैं और उस पर जल्द घर आदि का निर्माण नहीं करते। इस कारण कॉलोनियों का डेवलपमेंट नहीं हो पाता। साथ ही बीडीए ने रक्षा विहार योजना, मिसरोद योजना, राजा भोज योजना और प्रोसिटी योजना के तहत आने वाले खाली प्लॉट के मालिकों को नोटिस भेजा है। इस प्लॉट मालिकों ने अभी तक अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। अब इन सभी प्लॉट मालिकों को एक महीने में बीडीए से परमिशन लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू करना होगा।
दरअसल, तीन साल के अंदर निर्माण कार्य वाले नियम इसलिए लागू किए गए क्योंकि प्लॉट खरीद लेते है जमीन में पैसा निवेश कर देते हैं इसके बाद प्लॉट खाली छोड़ देते हैं। इस स्थिति में कॉलोनी सालों का विकास नहीं हो पाता है। बता दें कि 20 साल काटी विद्या नगर कॉलोनी में अभी भी प्लॉट खाली ही पड़े हुए हैं। ऐसे में कॉलोनी विकसित नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : न्याय नहीं मिला तो सड़क पर लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचा किसान, देखकर हर कोई रह गया हैरान
बीडीए ने कहा है कि खाली प्लॉट वाले मालिकों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस के बाद भी अगर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है, बीडीए ऐसे प्लॉट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इन लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
भोपाल विकास प्राधिकरण के नए नियम के अनुसार अब प्लॉट मालिक तीन साल से ज्यादा समय के लिए प्लॉट खाली नहीं छोड़ सकते हैं। अगर एक साल में निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं तो ऐसे प्लॉट मालिकों से जुर्माना लगाया जाएगा।
BDA ने खाली प्लॉट के मालिकों को भेजा नोटिस
खाली प्लॉट नहीं हो पा रहा कॉलोनी का विकास
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : न्याय नहीं मिला तो सड़क पर लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचा किसान, देखकर हर कोई रह गया हैरान
भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में बीडीए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA