Live Blog
Ujjain के महाकाल मंदिर में आग लगने से झुलसे 14 लोग, 6 की हालत गंभीर
Mar 25, 2024, 08:01 IST

Synopsis: भस्म आरती (Bhasm Arti) के दौरान गर्भ गृह में आग लग गई। घटना में पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। बताया जाता है कि आग लगने की ये घटना आरती (Aarti) में जल रहे कपूर भभकने से हुईं। मामले में कलेक्टर नीरज सिंह (Neeraj Singh) ने जांच के आदेश दिए हैं।

Ujjain Ke Mahakal : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भस्म आरती (Bhasm Arti) के दौरान गर्भ गृह में आग लग गई। घटना में पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। बताया जाता है कि आग लगने की ये घटना आरती (Aarti) में जल रहे कपूर भभकने से हुईं। मामले में कलेक्टर नीरज सिंह (Neeraj Singh) ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त सीएम डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) के पुत्र वैभव (Vaibhaw) और बेटी डॉक्टर आकांक्षा (Akanksha) नंदी हाल में बैठकर बाबा की आराधना कर रहे थे। इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। महाकाल मंदिर में हुए हादसे में घायल पुजारी और भक्त गण के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानेंगे।

ऐसे भड़की आग


महाकाल मंदिर में प्रतिदिन की तरह सोमवार तड़के भी भस्म आरती हो रही थी। सुबह करीब 5.45 बजे आरती के अंतिम क्षणों में बाबा को गुलाल चढ़ाया जा रहा था। साथ में पुजारी भी एक दूसरे पर गुलाल डाल रहे थे। इसी दौरान आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गुलाल गिरने से वह बिखर गया। इसके बाद महाकाल के ऊपर बांधे गए फ्लेक्स में आग लग गई। इसके बाद अचानक आग फैल गई और पूजा कर रहे संजय गुरु, दिलीप गुरु, कमल जोशी, विकास और मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो को मामूली चोट के कारण छुट्टी कर दी गई। वहीं, 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है।

घटना पर CM का बयान

Mar 25, 2024, 12:01 IST
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव और विजयवर्गीय

https://x.com/TheSootr/status/1772146418104373395?s=20

Mar 25, 2024, 11:52 IST
उज्जैन कलेक्टर ने दी आगजनी की घटना के संबंध में जानकारी

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज भस्म आरती में कपूर आरती के दौरान गुलाल से थाली में आग लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था। इस हादसे में 14 पुजारी व अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आठ घायलों को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।

Mar 25, 2024, 11:17 IST
रंग से बचाने के लिए लगाया गया था फ्लेक्स

गर्भ गृह की दीवार और छत पर चांदी की परत चढ़ी हुई है। होली पर बाबा महाकाल को गुलाल चढ़ाया जाता है। वहीं, पुजारी भी एक- दूसरे पर रंग डालते हैं। इन रंगों से गर्भ की दीवार खराब न हो, इसलिए शिवलिंग के ऊपर इस वर्ष प्लास्टिक का फ्लेक्स लगाया गया था। बताया जाता है कि गर्भ गृह में एक- दूसरे पर रंग डालने के दौरान गुलाल आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गिर गया, जिससे कपूर भभका और फ्लेक्स ने आग पकड़ ली, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि, आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 14 लोग झुलस चुके थे।

Mar 25, 2024, 11:09 IST
महाकालेश्वर मंदिर में हुई घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट