NEWS UPDATE : SC ने पूछा- मध्य प्रदेश ने छोटे अपराधों पर क्या किया ?

Pratibha ranaa | May 15, 2024, 10:13 IST
Share
NEWS UPDATE
NEWS UPDATE

सलकनपुर मंदिर परिसर में देवी लोक निर्माण कार्य के चलते वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सलकनपुर मंदिर परिसर तक वाहनों के आवागमन पर 13 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है।

BHOPAL. 7 साल से कम सजा पर गिरफ्तारी रोकने के लिए राज्य सरकारों ने क्या किया, ये सवाल सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है। छोटे अपराध पुलिस के सामने जब आए तो उन्होंने इन मामलों में क्या एक्शन लिया। अगली सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकारों को फाइनल रिपोर्ट पेश करना है। सुप्रीम कोर्ट पिछले दो साल से कम सजा के मामलों में गिरफ्तारी से बचने, बगैर कोर्ट से अनुमति लिए गिरफ्तारी नहीं करने सहित कई बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी कर चुकी है। ( NEWS UPDATE )

इंदौर पुलिस नहीं कर रही गाइडलाइन का पालन

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए मप्र सहित अन्य राज्यों से फाइनल रिपोर्ट तलब की है। बता दें, कोविड के समय सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को गाइडलाइन का पालन करने और उसकी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। दावा किया जा रहा है कि इंदौर शहर की पुलिस इस गाइडलाइन को फॉलो नहीं कर रही है। यहां पुलिस छोटे-छोटे अपराधों में भी लोगों को थाने पर लाकर बैठाया जा रहा है। उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं ।

अब 13 जून तक बंद रहेगा सड़क मार्ग

सलकनपुर देवी मंदिर तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग 13 जून तक बंद रहेगा। सिर्फ शनिवार और रविवार को ही मंदिर तक वाहन जा
सकेंगे। बारिश से पहले देवीधाम का निर्माण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने यह आदेश दिया है। बता दें कि 97.19 करोड़ की लागत से देवी लोक का निर्माण हो रहा है। अभी 40% काम ही पूरा हो पाया है।

Tags:
  • News update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज