क्या मध्य प्रदेश से होगा अगला BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसके नाम की है चर्चा ?

Pratibha ranaa | Jun 06, 2024, 11:28 IST
Share
BJP का अगला अध्यक्ष कौन ?
BJP का अगला अध्यक्ष कौन ?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। इसी के साथ बीजेपी नए अध्यक्ष की तलाश में है। अब देखना होगा कि बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। इसी बीच एक नई खबर ये है कि बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नया होगा। जेपी नड्डा का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है और बीजेपी को अब नए अध्यक्ष की तलाश है। बीजेपी का नया अध्यक्ष मध्य प्रदेश से होगा, इसकी प्रबल संभावना है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे पहला नाम शिवराज सिंह चौहान का है। राजनीतिक गलियारों में शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर पर सबसे मजबूत बताया जा रहा है।

BJP का अगला अध्यक्ष कौन ?


विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोट से जीते हैं। चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान छठवीं बार विदिशा से सांसद चुने गए है। ऐसे में उनकी देश भर में चर्चा है। विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले की विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी विदिशा संसदीय सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराकर मामा ने इतिहास रच दिया। इस बड़ी जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान के भविष्य की चर्चा है। कोई प्रधानमंत्री तो कोई भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी की मांग कर रहा है।

मामा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी


मध्यप्रदेश में कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है, लेकिन शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे है। खबरें है कि शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें, जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्‍त होने वाला है। मध्य प्रदेश से दिग्गज नेताओं को नई केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

शिवराज का राजनीतिक करियर?


शिवराज 1988 से लेकर 1991 तक वह बीजेपी युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत 1990 में की थी। वह बुधनी विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे। 1991 में उन्होंने विदिशा से लोकसभा का चुनाव जीता और सांसद बन गए। 1996 में भी उन्होंने इसी सीट से लोकसभा का चुनाव जीता। 1998 से 2004 तक सांसद बनते गए। 2005 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जिसके बाद चुनाव जीतकर वह राज्य के मुख्यमंत्री बने। अब 2024 में वह 6वीं बार सांसद बने हैं। चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसके अलावा वह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। चौहान सबको साथ लेकर चलने में माहिर है। यही वजह है कि उन्हें संगठन ने बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी, जिसमें वह खरे उतरे।

मोदी सरकार 3.0 में इन्हें मिलेगा मंत्रीपद


चुनाव में जीते हुए सभी मंत्री फिर से मंत्री बनाए जा सकते हैं। अमित शाह ने गांधीनगर (गुजरात), राजनाथ सिंह ने लखनऊ (यूपी), नितिन गडकरी ने नागपुर (महाराष्ट्र), पीयूष गोयल ने मुंबई नॉर्थ (महाराष्ट्र), गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर (राजस्थान), भूपेंद्र यादव ने अलवर (राजस्थान) से चुनाव जीता है। ऐसे में इन्हें फिर से नरेंद्र मोदी की टीम में देखा जा सकता है।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मप्र लोकसभा चुनाव
  • मध्य प्रदेश से होगा अगला राष्ट्र अध्यक्ष
  • अगला बीजेपी राष्ट्र अध्यक्ष कौन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज