ISIS के आतंकियों ने रची थी पूरे देश में हमले करने की साजिश, 4 के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट

Rahul Garhwal | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
ISIS के आतंकियों ने रची थी पूरे देश में हमले करने की साजिश, 4 के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट
ISIS के आतंकियों ने रची थी पूरे देश में हमले करने की साजिश, 4 के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट

ISIS के आतंकियों ने पूरे देश में हमले करने की साजिश रची थी। 4 के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दायर की।

नीलकमल तिवारी, JABALPUR. NIA ने ISIS जबलपुर मॉड्यूल के 4 आतंकियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। ये देश में हमले की साजिश रच रहे थे। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) का जबलपुर मॉड्यूल भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रच रहा था।

NIA की चार्जशीट में क्या है ?

NIA की चार्जशीट में ISIS के इशारे पर देश में हिंसक हमले कर आतंक फैलाने की योजना बनाने का जिक्र है। सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद शाहिद और कासिफ खान ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे। NIA की जांच में खुलासा हुआ कि चारों आरोपी स्थानीय धार्मिक स्थानों और घरों में बैठकें करके साजिश रच रहे थे।

दवाह का काम कर रहे थे आरोपी

NIA के मुताबिक आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे और वे कई दिग्गज नेताओं सहित लोकतांत्रिक संगठनों और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। वे दवाह कार्यक्रम और सोशल मीडिया के जरिए एक्टिव थे।

क्या था मिशन ?

ISIS से कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार शाहिद, आदिल और मामुर के पास से नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी को देश विरोधी सामग्री मिली थी। इसमें 2050 तक भारत और पूरी दुनिया में इस्लाम का राज स्थापित करने के लिए एक मिशन के तहत काम करने का जिक्र है। जानकारी के अनुसार इसमें लिखा है कि हिंदू, स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं, भेदभाव करते हैं। एक जगह तो हिंदू लड़कियों के रेप को भी सही बताया गया था।

ये खबर भी पढ़िए..

वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद राजनीतिक गलियारों में पनौती शब्द की चर्चा, जानिए इसका एकदम सटीक मतलब क्या है ?

कब हुई थी गिरफ्तारी ?

NIA ने भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद मई में 3 आरोपियों सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा चौथे आरोपी कासिफ खान की गिरफ्तारी अगस्त में हुई थी।

Tags:
  • ISIS terrorist
  • ISIS Jabalpur module case
  • charge sheet against terrorists
  • NIA
  • action against terrorists
  • ISIS आंतकी
  • ISIS जबलपुर मॉड्यूल केस
  • आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट
  • आतंकियों के खिलाफ एक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज