भूलकर भी ना करें तांत्रिक पर विश्वास, वरना हो सकता है ये अंजाम

Sandeep Kumar | Jul 16, 2024, 17:21 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T170236.357
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T170236.357

आरोपी तांत्रिक ने महिला और उसके पति के ऊपर बुरी शक्तियों का साया बताया और उतारे के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के उटीला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़ित महिला पति की शराब छुड़ाने के लिए तंत्रिक के पास पहुंची थी। आरोपी ने महिला और उसके पति के ऊपर बुरी शक्तियों का साया बताया और उतारे के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

तांत्रिक ने महिला को धमकाया कि अगर, उसके पास उतारा कराने नहीं आई तो वह बुरी शक्तियों को उसके और उसके पति के पीछे छोड़ देगा। महिला के पति ने शराब पीना नहीं छोड़ी तो वह समझ गई कि तांत्रिक उसका फायदा उठा रहा है। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पति को दी और फिर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

अंधविश्वास का शिकार हुई महिला

पीड़ित महिला को किसी ने बताया था कि पास के ही एक गांव में हर नारायण राजौरिया नाम का बाबा है। वह तंत्र मंत्र से कई लोगों की शराब छुड़ा चुका है। यह सुनकर चार जुलाई को महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के घर पहुंची थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके पति का उतारा करना पड़ेगा।

तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

उतारा के नाम पर आरोपी तांत्रिक, महिला के पति को एक कमरे में ले गया। कुछ देर बाद बाहर आकर उसने कहा कि पति का उतारा कर दिया है। तुम उसकी पत्नी हो, इसलिए तुम्हारा भी उतारा करना होगा। पति की शराब छूटने की उम्मीद में महिला ने भी हां कर दी, जिसके बाद बाबा उसे कमरे में ले गया। इस दौरान उसने उतारा के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला से कहा कि अगर, उतारा की बात किसी को बताई तो पूजा बिगड़ जाएगी। इस डर से महिला चुप रही।

एमपी में पहले भी कई तांत्रिक कर चुके हैं गंदा काम

ऐसा नहीं की एमपी के ग्वालियर में तांत्रिक ने पहली बार किसी महिला को हवस का शिकार बनाया हो। इसके पहले भी प्रदेश में कई मरतबा तांत्रिकों ने डरा धमकाकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं।

भूलकर न करें तांत्रिक पर विश्वास

किसी भी तांत्रिक के बहकावे में ना आए । हो सके तो अपनी समस्याएं खुद हल करने की कोशिश करें। या फिर परिवार से सदस्यों के साथ अपनी बातों को शेयर करके समस्याओं को हल करें। अगर कोई भी शख्स तांत्रिक या झाड़ फूंक करने वाले ओझा के पास जाने की सलाह देता है तो भी कभी नहीं जाना चाहिए क्योंकि ये सिवाए अंधविश्वास के कुछ और नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T170236.357
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T170236.357

Tags:
  • ग्वालियर में तांत्रिक पूजा
  • तांत्रिक
  • तांत्रिक की घिनौनी हरकत
  • तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज