अब पूर्व पार्षद की दादागीरी, महिला एसडीओ को गाली देकर धमकाया
Sandeep Kumar | Oct 15, 2024, 22:53 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-15T224035.091
भोपाल में बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद द्वारा महिला SDO के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया पूर्व पार्षद कामता पाटीदार ने गाली देते हुए SDO से कहा है कि यहां से निकल जाओ, वरना अच्छा नहीं होगा।
राजधानी भोपाल में बीजेपी नेता कामता पाटीदार ने महिला SDO को धमकाते हुए गालियां दीं। बताया जा रहा है कि नाला बंद कराने पहुंची एसडीओ और उनकी टीम से पूर्व पार्षद कामता पाटीदार ने गाली गलौज की है। इतना ही नहीं पाटीदार ने धमकाते हुए कहा है कि यहां से निकल जाओ, वरना अच्छा नहीं होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक एसडीओ ( SDO ) और उनकी टीम कलियासोत डैम ( Kaliyasot Dam ) से निकलने वाले नाले को बंद कराने पहुंची थी। इस दौरान बीजेपी नेता कामता पाटीदार ने जेसीबी से चाबी निकाल ली। इसके बाद टीम को लौट जाने के लिए धमकाते रहे। पार्षद की बदसलूकी से डरी-सहमी SDO जैसे-तैसे मौके से निकलीं और थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराया। आपको बताते चलते है कि कामता पाटीदार निगम परिषद में वार्ड- 85 से पार्षद रह चुका है। फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं है।
कलियासोत डैम की एसडीओ रव्यनीता एन. जैन ( Ravyanita N. Jain ) ने बताया है कि कलियासोत डैम से रापड़िया की तरफ नहर है। इसमें अवैध तरीके से नाला है। बारिश की वजह से इसे बंद नहीं कर सके थे। इसे बंद करने गए थे, क्योंकि इसकी शिकायत कई किसानों ने सीएम हेल्पलाइन में की थी। नहर की सफाई के दौरान अतिक्रमण हटाया और अवैध नाले को बंद करा रहे थे, तभी कामता पाटीदार मौके पर आए और गाली देने लगे। साथ ही कहा कि यहां से निकल जाओ, वरना अच्छा नहीं होगा।
पार्षद कामता पाटीदार ने जेसीबी के सामने ही अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद जेसीबी की चाबी निकालकर ड्राइवर को भगा दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। जब मैंने ऐसा करने से मना किया, तो मुझे भी गालियां देते हुए बदसलूकी करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को घूसखोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।
नाले को बंद कराने पहुंची थी SDO की टीम
एसडीओ रव्यनीता एन. जैन ने क्या कहा
जेसीबी की चाबी निकालकर ड्राइवर को भगा दिया
FAQ
- यह घटना कब और कहां हुई ?
यह घटना भोपाल में हुई, जब महिला एसडीओ रव्यनीता एन. जैन और उनकी टीम कलियासोत डैम से निकलने वाले अवैध नाले को बंद करने पहुंची थी। - कामता पाटीदार ने क्या किया ?
कामता पाटीदार ने एसडीओ और उनकी टीम को धमकाते हुए गालियां दीं, जेसीबी की चाबी निकाल ली और टीम को लौट जाने के लिए कहा। - एसडीओ ने इस मामले में क्या कार्रवाई की ?
एसडीओ रव्यनीता एन. जैन ने मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। - कामता पाटीदार का राजनीतिक बैकग्राउंड क्या है ?
कामता पाटीदार पहले वार्ड-85 से पार्षद रह चुके हैं, लेकिन फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं रखते। - एसडीओ ने अपनी टीम के साथ क्यों कार्रवाई की थी ?
एसडीओ की टीम ने नाले को बंद करने का फैसला कई किसानों की शिकायतों के आधार पर किया था, जो सीएम हेल्पलाइन के जरिए आई थीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman