अब 15 दिन का होगा RSS का पहला प्रशिक्षण वर्ग, नया नाम होगा संघ शिक्षा वर्ग

Rahul Garhwal | Mar 16, 2024, 18:57 IST
Share
rss
rss

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साल का पहला प्रशिक्षण वर्ग 20 दिन की जगह 15 दिन का होगा। इसका नाम बदलकर संघ शिक्षा वर्ग कर दिया गया है। नागपुर में हुई 3 दिवसीय प्रतिनिधि सभा में ये फैसला लिया गया।

RSS Representative Assembly Decisions

BHOPAL. RSS में शामिल होने के लिए होने वाला पहले साल का प्रशिक्षण 20 दिन की जगह 15 दिन का होगा। इतना ही नहीं इसका नाम भी बदला जा रहा है। अब पहले साल के प्रशिक्षण को संघ शिक्षा वर्ग कहा जाएगा। इसी तरह दूसरे और तीसरे साल के प्रशिक्षण वर्ग का नाम भी बदला जा रहा है। इसे द्वितीय वर्ष कार्यकर्ता विकास वर्ग एक और तृतीय वर्ष कार्यकर्ता विकास वर्ग दो कहा जाएगा। नागपुर में 16 मार्च से हो रही 3 दिवसीय प्रतिनिधि सभा में ये फैसला लिया गया है। प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद इस पर अमल किया जाएगा।

मनमोहन वैद्य ने क्या कहा ?

जॉइंट जनरल सेक्रेटरी मनमोहन वैद्य ने कहा कि अब संघ के इस प्रशिक्षण में व्यावहारिक शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उससे पहले तीन दिनों का प्रारंभिक वर्ग होगा। उसके बाद 7 दिनों का प्राथमिक वर्ग। इस बार कार्यकर्ता विकास वर्ग दो नागपुर में 13 मई से 6 जून तक लगेगा।

वोट प्रतिशत बढ़ाने घर-घर जाएंगे RSS के कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव से जुड़े एक सवाल पर मनमोहन ने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। संघ ने एक साल में देशभर में 5 हजार117 शाखाएं बढ़ाई हैं। वर्तमान में संघ की 73 हजार 117 शाखाएं लग रही हैं, जबकि पिछले साल इनकी संख्या लगभग 68 हजार थी।

ये खबर भी पढ़िए..

Lok Sabha elections 2024 : MP और CG में कब होगी वोटिंग, तारीख यहां देखें

MP के युवाओं का ये दुख काहे खत्म नहीं होता? युवाओं में चिंता, अब कैसे होंगी भर्तियां ?

मनमोहन बोले- अल्पसंख्यक समाज के लोग भी हमारे ही हैं

संघ ने तय किया है कि शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने से पहले तक पूरे देश में एक लाख शाखाएं लगाई जाएंगी, इस योजना पर काम चल रहा है। शताब्दी वर्ष के दौरान समाज परिवर्तन के कार्य में स्वयंसेवक लगेंगे। मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत में 140 करोड़ हिन्दू हैं, क्योंकि हमारे पूर्वज एक हैं, हमारी संस्कृति और भारत माता एक है। अल्पसंख्यक समाज के लोग भी हमारे ही हैं, वे संघ की शाखा में वर्षों से सक्रिय रहे हैं, परंतु उनमें जिस भय का निर्माण किया जा रहा था अब वो दूर होने लगा है। यही वजह है कि अब अल्पसंख्यकों में तेजी से RSS के प्रति रुझान बढ़ा है।

RSS prasikshan varg | RSS prasikshan varg New Name | RSS sangh siksha varg | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षण वर्ग | प्रशिक्षण वर्ग नया नाम संघ शिक्षा वर्ग

Tags:
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • RSS prasikshan varg
  • RSS prasikshan varg New Name
  • RSS sangh siksha varg
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षण वर्ग
  • प्रशिक्षण वर्ग नया नाम संघ शिक्षा वर्ग
  • RSS Representative Assembly Decisions
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं