एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, पीसीसी चीफ करेंगे एफआईआर

Ravi Singh | Jul 15, 2024, 17:20 IST
Share
 nursing scam congress
nursing scam congress

एनएसयूआई ने सोमवार 15 जुलाई को राजधानी भोपाल में नर्सिंग घोटाले, नीट पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ वाटर कैनन चला दी।

एनएसयूआई ने सोमवार 15 जुलाई को राजधानी भोपाल में नर्सिंग घोटाले, नीट पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली के विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से भोपाल पहुंचे कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे से पीसीसी के बाहर जुट गए थे। दोपहर करीब 2 बजे लगभग 2 हजार कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकल गए।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष घायल

प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रेडक्रॉस हॉस्पिटल के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ वाटर कैनन चला दी। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। आंसू गैस से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे घायल हो गए हैं। उन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये कांग्रेसी नेता भी शामिल

प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक जयवर्धन सहित अनेक नेता शामिल थे।

मने
मने

ये खबर भी पढ़ें

कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

प्रदर्शन से पहले मंच के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर धरना देने बैठ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पटवारी करेंगे एफआईआर

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है कि प्रदेश वासियों आप बीजेपी को वोट दोगे तो ये आपके बच्चों के भविष्य का गला घोंट देंगे। नर्सिंग के पेपर, नीट पेपर कोई भी एग्जाम हो ये पेपर लीक कर देते हैं। साथ ही उनका कहना है कि मुख्य आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

े्ि
े्ि

पीसीसी से दौड़ते हुए निकले कांग्रेसी

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से एनएसयूआई के कार्यकर्ता दौड़ते हुए लिंक रोड नंबर एक पर पहुंचे. यहां पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने तो उनके ऊपर वॉटर कैनन चलाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ता नर्सिंग घोटाले मामले में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग के बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • एनएसयूआई
  • सीएम हाउस घेराव
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा