नर्सिंग की छात्रा ने काटा खुद का गला

Dolly patil | May 18, 2024, 18:23 IST
Share
सो्ोस
Nursing colloge student case dhaar

धार जिले में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने खुद का गला काट लिया है, जिसके बाद उसकी दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंची। साथ ही उसे बोलने में भी तकलीफ हो रही है।

धार जिले में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने खुद का गला काट लिया है, जिसके बाद उसकी दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंची। छात्रा के गले में 12 टांके लगाए गए हैं। साथ ही उसे बोलने में भी तकलीफ हो रही है।

क्या है मामला

छात्रा कमला ने बताया कि वो सरदारपुर के जोलाना गांव की रहने वाली है। ग्राम देलमी स्थित ज्ञान स्कूल ऑफ नर्सिंग ( Gyan School of Nursing )में सेकंड ईयर में पढ़ रही है और धार में कमरा लेकर रहती है। इसके बाद छात्रा ने बताया कि एडमिशन के दौरान 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज उसने कॉलेज में जमा किए थे। पिछले 15 दिन से मैडम से मूल दस्तावेज मांग रही थी, लेकिन 3 लाख रुपए जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठा लिया। वहीं, जब पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से इस संबंध में बात की तो उनका कहना है कि जिस मैडम पर छात्रा आरोप लगा रही है, वह खुद तीन दिन से अस्पताल में भर्ती है।

छात्रा को सहेलियों पहुंचया अस्पताल

दरअसल 17 मई की शाम 4 बजे छात्रा सहेलियों के साथ कॉलेज से पैदल लौट रही थी। डीआरपी लाइन के आगे मौका पाकर उसने नुकीली चीज से खुद का गला काट लिया। ये देख सहेलियों ने उसे रोका और राहगीरों से मदद मांगी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा ने पुलिस को बताया हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैं मैडम को रुपए नहीं दे सकती थी। वहीं, छात्रा के माता-पिता ने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया है।

कॉलेज प्रबंधन ने क्या कहा

कॉलेज के प्रिंसिपल ने एक लेटर के जरिए कॉलेज का पक्ष रखा। उन्होंने लिखा- छात्रा कमला धार जिले के ग्राम देलमी में कमला डामोर ज्ञान स्कूल ऑफ नर्सिंग में डिप्लोमा कर रही है। वह सेकंड ईयर की छात्रा है। उसने फर्स्ट ईयर पास कर लिया है। शासन के नियमानुसार छात्रा को फर्स्ट ईयर के लिए स्कॉलरशिप मिली है। कमला ने मौखिक रूप से कॉलेज में जानकारी दी है कि वह आगे अध्ययन नहीं करना चाहती है। वह अक्टूबर 2023 से कॉलेज नहीं आई है। इस संबंध में छात्रा ने कोई लिखित आवेदन महाविद्यालय को प्रस्तुत नहीं किया है। छात्रा लिखित में देती है तो महाविद्यालय नियमानुसार कार्यवाही करेगा। छात्रा ने कॉलेज पर 3 लाख रुपए मांगे जाने के आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। संभवत छात्रा ने ऐसे आरोप किसी निजी स्वार्थ के लिए लगाए हैं।

कॉलेज पर कार्रवाई के लिए आंदोलन करेंगे

सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा ने बताया, सूचना मिलने पर पीड़ित छात्रा से मिला। उसने बताया कि कॉलेज की मैडम रुपए मांग रही थी, दबाव के कारण गला काटा है। मामले में संबंधित मैडम और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार के साथ मिलकर हम आंदोलन करेंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ज्ञान स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • Gyan School of Nursing
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज