नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर का वीडियो वायरल, क्या विश्वास सारंग राजनीति का शिकार हुए?

Shreya Nakade | Jul 20, 2024, 09:08 IST
Share
विश्वास सारंग नर्सिंग घोटाला
विश्वास सारंग नर्सिंग घोटाला

मध्‍य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले में नया मोड़ आया है। मामले के व्हिसल ब्लोअर रवि परमार ने मंत्री विश्वास सारंग की घोटाले में भागीदारी न होने की बात कही है...

मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले ( MP Nursing Scam ) में एक नया खुलासा हुआ है। नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर रवि परमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इस वीडियो में रवि परमार नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग ( Vishwas Sarang ) को फंसाए जाने की बात कहता है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने यह वीडियो शेयर कर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के इस्तीफे की मांग की है।

षड़यंत्र में फंसे सारंग

आशीष अग्रवाल ने एक्स पर रवि परमार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- कांग्रेस के PCC दफ्तर में बैठकर, भाजपा के नेताओं के खिलाफ नापाक षड्यंत्रों का यह जीवंत उदाहरण सामने आया है। यह वीडियो भीकू मात्रे नाम के किसी एक्स हैंडल ने पोस्ट किया है जिसे अग्रवाल ने शेयर किया है।

इस वीडियो में व्हिसल ब्लोअर रवि परमार नर्सिंग घोटाले में विश्वास सारंग की भूमिका के बारे में बोलते नजर आ रहा है। परमार ने कहा- "‘सारा पैसा अधिकारियों ने लूटा है, सारंग का इसमें कोई हाथ नहीं है। सारंग तो षड्यंत्र में फंस गया है, राजनीति का शिकार हो गया है। उसे कांग्रेस के साथ भाजपा के नेता भी निपटाने में लगे हैं।"

आशीष अग्रवाल का एक्स पर पोस्ट-

ये खबर भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश : कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से होगा नर्सिंग कॉलेज में दाखिला

पटवारी-सिंघार के इस्तीफे की मांग

वीडियो शेयर करते हुए आशीष अग्रवाल ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ( Umang Singhar ) से इस्तीफे की मांग की। उनके द्वारा आरोप लगाए गए कि विश्वास सारंग को फंसाने का षड़यंत्र कांग्रेस की तरफ से रचा गया है। अग्रवाल ने लिखा- नैतिकता की दुहाई देकर इस्तीफा मांगने वाले कांग्रेसियों को अब अपने षड्यंत्री नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे नेताओं से षड्यंत्र रचने के लिए सार्वजनिक माफी मंगवानी चाहिए।

रवि की सफाई- AI से बना वीडियो

आशीष अग्रवाल के वीडियो शेयर करने के बाद रवि परमार का भी इस मामले में बयान सामने आया है। रवि ने इस वीडियो को AI आधारित बताया। उन्होंने कहा- दबाव, प्रभाव और प्रलोभन से काम नहीं बना तो अब साइबर अटैक कर भाजपा झूठ फैला रही है। इसके अलावा रवि परमार ने बीजेपी से वीडियो की सत्यता की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा।

ये खबर भी पढ़िए...

नर्सिंग घोटाला: मंत्री सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कांग्रेस नेता कराएंगे एफआईआर

विधानसभा में लगातार सारंग का घेराव

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लगातार विश्वास सारंग को घेरा है। नर्सिंग घोटाला विवाद में विपक्ष की तरफ से लगातार पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही थी। दूसरी ओर भाजपा और विश्वास सारंग की ओर से इन आरोपों को भ्रामक बताया जा रहा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • विश्वास सारंग
  • उमंग सिंघार
  • आशीष अग्रवाल
  • नर्सिंग घोटाला
  • रवि परमार
बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को बताया राजनीति का मेल राखी सावंत

By Sanjay Gupta

बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को बताया राजनीति का मेल राखी सावंत
भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बयान: हिंदुओं से की 5 बच्चे पैदा करने की अपील; कांग्रेस ने कहा- BJP की बांटने वाली सोच है

By Arohi Raj

भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बयान: हिंदुओं से की 5 बच्चे पैदा करने की अपील; कांग्रेस ने कहा- BJP की बांटने वाली सोच है
PDS की दुकान में एक करोड़ का घोटाला, 300 परिवारों का राशन डकार गई बाप-बेटे की जोड़ी!

By Sandeep Kumar

PDS की दुकान में एक करोड़ का घोटाला, 300 परिवारों का राशन डकार गई बाप-बेटे की जोड़ी!
खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने कहा,समय पर चुनाव कराना दखल नहीं

By Mukesh Sharma

खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने कहा,समय पर चुनाव कराना दखल नहीं
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

By Umeshwari Baghel

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती

By Jageshwar prasad

राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर सुधार दी सड़क, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए थे चार दिन में मरम्मत के निर्देश

By Sanjay Dhiman

अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर सुधार दी सड़क, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए थे चार दिन में मरम्मत के निर्देश