पन्ना में जन्माष्टमी पर जुगल किशोर मंदिर में राजपरिवार की जीतेश्वरी देवी ने पकड़ी जिद, तो लोगों ने किया घसीटकर बाहर
Chandresh Sharma | Sept 08, 2023, 24:00 IST
पन्ना में जन्माष्टमी पर जुगल किशोर मंदिर में राजपरिवार की जीतेश्वरी देवी ने पकड़ी जिद, तो लोगों ने किया घसीटकर बाहर
पन्ना में जन्माष्टमी पर जुगल किशोर मंदिर दर्शन के लिए पहुंची राजपरिवार की जीतेश्वरी देवी ने पुजारियों से छीनाझपटी करने और आरती करने की जिद की। पुजारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फर्श पर ही गिर गईं।
PANNA. पन्ना में जन्माष्टमी पर श्री जुगल किशोर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची राजपरिवार की राजमाता जीतेश्वरी देवी द्वारा पुजारियों से छीनाझपटी करने और आरती करने की जिद की। पुजारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फर्श पर ही गिर गईं। उनकी इस हरकत से मंदिर में आग लगने का भी खतरा था। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजपरिवार की राजमाता द्वारा डाले गए इस विघ्न से लोग काफी नाराज हुए। इसके बाद उन्हें घसीटते हुए गर्भगृह से बाहर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस एफआईआर भी दर्ज की है।
विधवा होने पर लोगों को थी आपत्ति
पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर जन्माष्टमी का महोत्सव चल रहा था। पूजा के दौरान परंपरा के अनुसार राज परिवार से राजमाता जीतेश्वरी देवी मंदिर पहुंची। मंदिर के पट खुलते ही पुजारी आरती कर रहे थे। राजमाता ने पुजारी से चंवर छीनकर खुद आरती करने का प्रयास किया। पुजारियों ने ऐसा करने से रोका तो वे फर्श पर गिर पड़ीं। वीडियो देखकर ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि चंवर में आरती की आग भड़की हुई थी, इस कारण उनकी साड़ी में आग भड़कने का भी खतरा था। यह भी कहा जा रहा है कि जीतेश्वरी देवी विधवा हैं और उन्हें आरती नहीं करना चाहिए थी, इसलिए उन्हें गर्भगृह से निकाल बाहर किया गया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस मामले में मंदिर प्रबंधक ने घटना पर दुख जताया और निंदा भी की, उनका कहना है कि राजमाता के इस आचरण से पुजारी और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। पुजारी ने कहा है कि भगवान के जन्मोत्सव में ऐसा उपद्रव उन्हें नहीं मचाना था। उन्होंने पुलिस से भी काफी अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava