बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार पर हमला
Marut raj | Published:
प्रतीकात्मक फोटो।
जिस वक्त विधायक पर हमला किया गया, उस समय कार में आगे की सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ( BJP MLA Virendra Singh Lambardar ) बैठे हुए थे।
On the car of BJP MLA Virendra Singh Lambardar from Banda of Sagar
भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक पर हमला का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जिस समय हमला किया गया, उस समय कार में आगे की सीट पर विधायक लंबरदार ( BJP MLA Virendra Singh Lambardar ) बैठे हुए थे। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। हालांकि, बीजेपी विधायक लंबरदार को कोई चोट नहीं आई है। घटना शनिवार 27 अप्रैल 2024 रात बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास की है। बरायठा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जबलपुर में भाजपा नेता की पत्नी ने किया सुसाइड
जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी कविता पटेल (49) ने शनिवार शाम को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त कविता पटेल घर पर अकेली थीं। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता शिव पटेल घर पहुंचे और पत्नी कविता को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक साल पहले उनके बेटे की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी, तब से ही कविता डिप्रेशन में थी। मामले की जानकारी मिलते ही धनवंतरी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। बीजेपी विधायक की कार पर हमला
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar