e5eb687e-d07
इंदौर में पकड़ी गई एक करोड़ की अवैध शराब नकली या जहरीली तो नहीं, जांच के लिए भेजी लैब
Sanjay Gupta | Updated:
इंदौर में पकड़ी गई एक करोड़ की अवैध शराब
इंदौर में हाल ही में दो दिन में एक करोड़ से ज्यादा कीमत की शराब पकड़ी गई है। इसमें एक शराब मप्र की डिस्टलरी में ही बनी है। वहीं दूसरी चंडीगढ़ से आई थी। इसमें मप्र वाली शराब कहीं जहरीली तो नहीं, इसकी जांच के लिए लैब भेजी गई है।
मध्यप्रदेश के सागर बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद इंदौर में पकड़ी गई एक करोड़ की शराब को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह शराब या तो ड्यूटी चोरी की है या फिर नकली होकर जहरीली हो सकती है। इस आशंका में अब आबकारी विभाग ने दोनों ही एंगल से जांच तेज कर दी है।
आबकारी विभाग ने बायपास पर कंटेनर की जांच में 500 से अधिक पेटी शराब पकड़ी जिसकी कीमत करीब 55 लाख रुपए है। यह चंडीगढ़ की डिस्टलरी से निकली हुई है। चंडीगढ़ और मप्र की एक्साइज ड्यूटी में खासा अंतर है।
इसके चलते जो बोतल मप्र में एक हजार की पड़ती है वह चंडीगढ़ में 600 रुपए के करीब की होती है। ऐसे में इन बोतलों को लेकर आशंका है कि यह ड्यूटी चोरी वाली शराब है जो खपत के लिए मप्र होकर गुजरात जा रही थी। इसकी जांच के लिए अधिकारी को चंडीगढ़ भेजा गया है।
वहीं विभाग द्वारा देवनगर में आयशर को पकड़ा गया जिसमें पेरिस रोड प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड की शराब मिली। इसकी 500 पेटियां मिलीं, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए थी। यह ग्वालियर की विनायक डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड (Vinayak Distilleries Pvt. Ltd.) की है। इस डिस्टलरी के संचालक सचिन ढल्ला व चलादन पत्याथ हैं। इस शराब को लेकर ही सबसे ज्यादा आशंका है।
ग्वालियर डिस्टलरी की पकड़ी गई शराब सस्ती रेंज वाली है। अब विभाग को आशंका है कि यह डिस्टलरी से टैक्स चोरी करके निकली है या फिर बोतलों में कहीं नकली, मिलावटी शराब भरकर तो नहीं भेजी जा रही।
इसके लिए ही विभाग ने इसका सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आने में करीब दस दिन का समय लगेगा। वहीं डिस्टलरी में भी अधिकारी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं जो इन बोतलों पर मिली जानकारी का वहां डिस्टलरी की शराब से मिलान करेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
मौत के साए में भी नहीं छूट पाई लत, सागर में अब भी छलक रहे जहरीली शराब के जाम
नकली रैपर, फर्जी QR कोड वाली शराब ने ली 11 लोगों की जान, यूपी से मध्य प्रदेश पहुंची थी जहरीली शराब
सागर शराब कांड: यूपी पुलिस ने खोली MP पुलिस की पोल, ललितपुर ASP के बयान से उठे सवाल
MP पुलिस में बिना फील्ड ड्यूटी नहीं मिलेगा प्रमोशन, पदोन्नति के नियमों में बदलाव की तैयारी
इस तरह से पकड़ी गई थी शराब
इसके चलते जो बोतल मप्र में एक हजार की पड़ती है वह चंडीगढ़ में 600 रुपए के करीब की होती है। ऐसे में इन बोतलों को लेकर आशंका है कि यह ड्यूटी चोरी वाली शराब है जो खपत के लिए मप्र होकर गुजरात जा रही थी। इसकी जांच के लिए अधिकारी को चंडीगढ़ भेजा गया है।
एक शराब ग्वालियर की डिस्टलरी से आई
ग्वालियर की शराब जांच के लिए लैब भेजी
इसके लिए ही विभाग ने इसका सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आने में करीब दस दिन का समय लगेगा। वहीं डिस्टलरी में भी अधिकारी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं जो इन बोतलों पर मिली जानकारी का वहां डिस्टलरी की शराब से मिलान करेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
मौत के साए में भी नहीं छूट पाई लत, सागर में अब भी छलक रहे जहरीली शराब के जाम
नकली रैपर, फर्जी QR कोड वाली शराब ने ली 11 लोगों की जान, यूपी से मध्य प्रदेश पहुंची थी जहरीली शराब
सागर शराब कांड: यूपी पुलिस ने खोली MP पुलिस की पोल, ललितपुर ASP के बयान से उठे सवाल
MP पुलिस में बिना फील्ड ड्यूटी नहीं मिलेगा प्रमोशन, पदोन्नति के नियमों में बदलाव की तैयारी
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
By Jageshwar Prasad
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
पैसों की कमी अब पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा: एमपी में मेधावी छात्रों की कॉलेज पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
By Arohi Raj
Nursing Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की 6066 सीटें खाली, एडमिशन के लिए फिर खुला रास्ता, अब इन छात्रों को भी मिलेगा मौका
By Umeshwari Baghel