जल जीवन मिशन के फंड से फोटोकॉपी-टाइपिंग पर एक करोड़ खर्च

Sanjay Sharma | Jul 03, 2025, 22:57 IST
Share
The Sootr
jjm Photograph: (The Sootr)

जल जीवन मिशन के घोटालों की परतें खुल रही हैं। रीवा में योजना के दस्तावेज टाइपिंग और फोटोकॉपी पर एक करोड़ रुपए फूंक दिए। इसकी जांच रिपोर्ट मंत्रालय में दबी हुई है।

BHOPAL. जल जीवन मिशन के घोटालों की परतें हर दिन खुल रही हैं। बालाघाट, मंडला, बैतूल, सिवनी जिलों में अधिकारियों की हेराफेरी उजागर होने के बाद अब विंध्य अंचल से भी खुलासे हो रहे हैं। रीवा जिले में अधिकारियों ने पानी की टंकी बनाने, हैंडपंपों की मरम्मत और दूसरे कामों की आड़ में आंखें मूंदकर ठेकेदारों को भुगतान कर अपनी जेब भर लीं।

ठेकेदारों को 130 करोड़ रुपए के भुगतान से पहले योजना के तहत हुए कामों का भौतिक सत्यापन तक नहीं किया गया। यही नहीं योजना की दस्तावेजी कार्रवाई, टाइपिंग और फोटोकॉपी पर एक करोड़ रुपए फूंक दिए गए। पीएचई के अधिकारियों की हेराफेरी की पुष्टि करने वाली जांच रिपोर्ट साल भर से मंत्रालय की फाइलों में दबी हुई है।

कमिश्नर ने मंत्रालय भेजी थी रिपोर्ट

दरअसल रीवा जिले में जल जीवन मिशन घोटाला पर शिकायतों के जरिए कलेक्टर ने संज्ञान लिया था। साल 2023 में तत्कालीन सहायक कलेक्टर सोनाली देव के साथ पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा योजना के कामों का भौतिक सत्यापन कराया गया।

अधिकारियों की टीम ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री कार्यालय से हुए भुगतान और अन्य खर्चों की पड़ताल की थी। इस दौरान बिल व्हाऊचर, कैश बुक, स्टॉक रजिस्टर, टेंडर दस्तावेजों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई थी।

इसकी रिपोर्ट जांच कमेटी द्वारा रीवा कलेक्टर के माध्यम से कार्रवाई की अनुशंसा के साथ कमिश्नर कार्यालय भेजी गई थी। वहां से इसे मई 2024 में मंत्रालय भेज दिया गया जहां यह रिपोर्ट अब तक फाइलों में ही दबी हुई है।

टाइपिंग-फोटोकॉपी पर एक करोड़ खर्च

पीएचई के रीवा स्थित कार्यपालन यंत्री कार्यालय ने केवल दस्तावेजी कार्रवाई पर ही एक करोड़ से ज्यादा का खर्च दिखाया था। यानी स्टेशनरी, टाइपिंग और फोटोकॉपी के नाम पर दुकानों को एक करोड़ रुपए का भुगतान जल जीवन मिशन के फंड से कर दिया गया।

कार्यपालन यंत्री को विभाग से वाहन भत्ता मिलता है इसके बावजूद योजना की राशि से इस पर भी खर्च किया गया। इसके अलावा अंचल में पुराने हैंडपंपों की मरम्मत पर तीन करोड़ से ज्यादा का खर्च दिखाकर एजेंसी को भुगतान कर दिया गया।

वहीं, मौके पर केवल गिने-चुने हैंडपंप ही सुधारे गए। अधूरी पाइपलाइन और पानी की टंकियों को नजरअंदाज कर ठेकेदारों को भुगतान किया गया।

ये खबरें भी पढ़िए :

किसानों की आय बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर बागवानी योजना, ऐसे करें आवेदन

सीएम मोहन यादव का ऐलान : अब लाड़ली बहना को दिए जाएंगे आवास

गड़बड़ी के जिम्मेदारों पर नहीं कार्रवाई

रीवा कलेक्टर के आदेश पर हुई जांच में जल जीवन मिशन में करोड़ों की धांधली में पीएचई के अधिकारियों की भूमिका का भी उल्लेख किया गया था। इस रिपोर्ट में मनमाने तरीके से 136 करोड़ की बंदरबाट के लिए कार्यपालन यंत्री शरद कुमार सिंह, संजय पांडे, उपयंत्री एसके श्रीवास्तव, सहायक यंत्री आरके सिंह, प्रभारी ऑडिटर सैय्यद नकवी, जयशंकर त्रिपाठी, ऑडिटर राजीव श्रीवास्तव, मानचित्रकार विकास कुमार, लिपिक आरपी पाठक, रहीम खान, अर्चना दुबे, राजीव श्रीवास्तव की ठेकेदार फर्म और एजेंसियों से मिलीभगत उजागर की गई थी। इसके बावजूद यह रिपोर्ट पीएचई मुख्यालय में दबकर रह गई है।

ये खबरें भी पढ़िए :

रोड एक्सीडेंट पर SC के बड़े फैसले, ये गलती की तो नहीं मिलेगा बीमा, मुआवजे पर भी दो टूक

मध्यप्रदेश में राजस्व महाअभियान के बाद सुलझे 8.49 लाख मामले

योजना के फंड से भुगतान की स्थिति

- जल जीवन मिशन 1,30,47,08,870
- हैंडपंप मॅटिनेंस 3,17,72,325
- टीपीआई 74,64,762
- आईएसए 85,70,124
- टाइपिंग (फोटोकॉपी, स्टेशनरी, वाहन) 1,02,94,344
- कुल 1,36,28,10,425

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जल जीवन मिशन घोटाले
  • जल जीवन मिशन
  • कार्यपालन यंत्री
  • पीएचई
  • जांच रिपोर्ट
  • रीवा कलेक्टर
  • रीवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं